Antriksh Jigyasa – इसरो ने लांच किया अंतरिक्ष जिज्ञासा, Space Science पर मिलेगा ऑनलाइन कोर्स

Antriksh Jigyasa Program – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था यानी ISRO ने एक ऑनलाइन स्टडी प्रोग्राम शुरू किया है। जिसका नाम अंतरिक्ष जिज्ञासा प्रोग्राम है। यह एक ऑनलाइन स्टडी कोर्स है। Antriksh Jigyasa Program के माध्यम से आप ब्राह्मण और स्पेस साइंस के बारे में घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैंं। विद्यार्थी को इस के लिए अंतरिक्ष जिज्ञासा पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। अंतरिक्ष जिज्ञासा पोर्टल घर बैठे ऑनलाइन स्पेस साइंस कोर्स करने के लिए सबसे अच्छा उपाय है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अंतरिक्ष जिज्ञासा प्रोग्राम से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे ताकि आप भी अंतरिक्ष जिज्ञासा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सके। और अंतरिक्ष विज्ञान प्रौद्योगिकी के बारे में सीख सके।

Antriksh

Antriksh Jigyasa Program Kya Hai

अंतरिक्ष साइंस में दिलचस्पी रखने वाले विद्यार्थियों के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था (ISRO) द्वारा अपना ऑनलाइन स्टडी प्रोग्राम शुरू किया गया है। जो कि अंतरिक्ष जिज्ञासा प्रोग्राम है। इसके माध्यम से विद्यार्थी अंतरिक्ष विज्ञान प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग और गणित के बारे में सीख सकेंगे। यह एक वर्चुअल प्लेटफार्म अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी ऑल एप्लीकेशंस पर विद्यार्थियों की रूची के अनुसार ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराएगा। Antriksh Jigyasa Program में कुल 7 ऑनलाइन कोर्स हैं। जिनको 4 नॉलेज पार्टनर्स के साथ बनाया गया है। इनमें 42 वीडियो लेक्चर, 113 नॉलेज रेपोसिट्री मिलते हैं। इस प्रोग्राम में अब तक 500 लोग जुड़ भी गए हैं। Indian Space Research Organisation Online Course में अंतरिक्ष और स्पेस साइंस के बारे में आपको ऐसा नॉलेज मिल जाएगा जो आपको स्कूल या कॉलेज के स्टडी मटेरियल में नहीं मिलता है। इस प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए लिंक भी जारी किया गया है।

Prime Minister Research Fellowship

अंतरिक्ष जिज्ञासा प्रोग्राम के लाभ एवं विशेषताएं

  • Antriksh Jigyasa के माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं के लिए ऑनलाइन कोर्स करने का मौका मिलेगा।
  • इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने सक्रिय रूप से अंतरिक्ष विज्ञान प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग और गणित सीखने के लिए एक नॉलेज पोर्टल Antriksh Jigyasa लॉन्च किया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से वर्चुअल प्लेटफार्म अंतरिक्ष विज्ञान प्रौद्योगिकी और एप्लीकेशंस पर छात्रों की सेल्फ लर्निंग स्टडी के आधार पर ऑनलाइन कोर्स ऑफर करेगा।
  • इस पोर्टल पर छात्रों को 7 प्रकार के कोर्स प्राप्त होगें।
  • छात्रों को लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इसके लिए पहले अपने पर्सनल डिटेल्स के साथ रजिस्टर करना होगा और फिर लॉगिन प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।
  • Antriksh Jigyasa Portal के माध्यम से घर बैठे ब्राह्मण और स्पेस साइंस के बारे में पढ़ाई कर सकेंगे।

Antriksh Jigyasa Portal पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अंतरिक्ष विभाग की अंतरिक्ष जिज्ञासा की आधिकारिक वेबसाइटपर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल हो जाएगा।
Antriksh
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Join Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने अंतरिक्ष जिज्ञासा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
Antriksh
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे-
  • First Name
  • Last Name
  • Your Email
  • Phone Number
  • Password, Password Confirmation
  • Select Country
  • State
  • City
  • Select Profession आदि की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप आसानी से अंतरिक्ष जिज्ञासा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

अंतरिक्ष जिज्ञासा पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Antriksh Jigyasa ISRO साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एवं मैथमेटिक्स प्रोग्राम की आधिकारिक वेबसाइट https://jigyasa.iirs.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Join Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।
अंतरिक्ष
  • लॉगइन पेज पर आपको ईमेल एड्रेस एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अंतरिक्ष जिज्ञासा पोर्टल पर लॉगइन कर सकते हैंं।