Bihar Dhan Adhiprapti 2024-25 – धान पैक्स / व्यापार मंडल में धान बेचने हेतु आवेदन शुरू, प्रक्रिया देखें

Bihar Dhan Adhiprapti – बिहार सरकार द्वारा राज्य के सभी किसानों से सरकारी दरों पर धान खरीदने के लिए बिहार धान अधिप्राप्ति 2024-25 ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। राज्य खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से ऑनलाइन धान खरीदने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। बिहार के जो भी किसान उचित मूल्य पर अपना ध्यान बेचना चाहते हैं तो वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं। बिहार सरकार द्वारा दान खरीद की कीमत कितनी निर्धारित की गई है और किसान कितना धान बेच सकते हैंं इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Bihar Dhan Adhiprapti 2024-25 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर उचित मूल्य पर अपनी धान बेच सके।

Bihar

Bihar Dhan Adhiprapti 2024-25

धान अधिप्राप्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। राज्य के जो भी किसान अपनी धान उचित मूल्य पर पैक्स या व्यापार मंडल बेचना चाहते हैं तो वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए किस के पास किसान पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक किसान पंजीकरण नहीं किया है वह डीबीटी कृषि बिहार की आधिकारिक वेबसाइट से पंजीकरण कर सकते हैंं। डीबीटी एग्रीकल्चर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन आसानी से आवेदन किया जा सकता है। बिहार धान अधिप्राप्ति योजना के तहत धान की फसल को दो प्रकार ऑन में विभाजित किया गया है। पहली साधारण धान, दूसरा धान (ग्रेड ए) सरकार द्वारा दोनों प्रकार के लिए अलग-अलग कीमतें निर्धारित की जाती है। धान (ग्रेड ए) को बेहतर माना जाता है जिसके लिए सामान्य धान की तुलना में धान (ग्रेड ए) की उचित कीमत तय होती है।

बिहार मखाना विकास योजना

बिहार धान अधिप्राप्ति 2024-25 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Bihar Dhan Adhiprapti
शुरू की गई बिहार सरकार द्वारा
संबंधित विभाग राज्य खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य किसानों से उचित मूल्य पर धान खरीदना
राज्य बिहार
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://epacs.bih.nic.in/

Bihar Dhan Adhiprapti 2024-25 आवेदन की तिथि

बिहार धान अधिप्राप्ति के लिए आवेदन से संबंधित तिथि को जारी कर दिया गया है आधिकारिक सूचना के अनुसार खरीफ विवरण मौसम 2024-25 के तहत धान खरीद कार्यक्रम उत्तर बिहार में 1 नवंबर 2023 से शुरू होगा और दक्षिण बिहार में 15 नवंबर 2023 से आवेदन किए जाएंगे। जोकि 15 फरवरी 2024 तक प्रभावी रहेंगे और खरीद के बराबर ही धान फोर्टिफाईड चावल होगा। अधिकतम फोर्टीफाइड (कच्चा चावल) प्राप्ति के लिए आवेदन एक नवंबर 2023 से 31 जुलाई 2024 तक प्रभावी रहेगा।

बिहार धान अधिप्राप्ति 2024-25 धान का मूल्य

धान अधिप्राप्ति के लिए इस वर्ष सरकार द्वारा धान की फसल को दो भागों में विभाजित किया गया है। साधारण धान और धान (ग्रेड ए) इन दोनों के लिए सरकार द्वारा अलग-अलग कीमतें निर्धारित की जाती है। सरकार द्वारा साधारण धान की कीमत 2183 रुपए प्रति क्विंटल तय की गई है। वहीं धान (ग्रेड ए) की कीमत बिहार सरकार द्वारा 2203 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। बिहार धान अधिप्राप्ति के तहत रैयत किसान अधिकतम 250 क्विंटल धान बेच सकता है। इसके अलावा गैर रैयत किसान (बटाईदार) बिहार धान अधिप्राप्ति के अंतर्गत अधिकतम 100 क्विंटल धान बेच सकता है।

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना

Bihar Dhan Adhiprapti 2024-25 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेत संबंधित दस्तावेज
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

बिहार धान अधिप्राप्ति 2024-25 के तहत आवेदन कैसे करें?

अगर आप बिहार के किसान है और अपने धान को उचित मूल्य पर बेचना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको ई सरकारी सहकारिता विभाग बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Bihar
  • होम पेज पर आपको किसान कार्नर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको खरीद धान अधिप्राप्ति 2024-25 हेतु आवेदन प्रपत्र के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
Bihar
  • जहां पर आपको आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी पढ़नी होगी।
  • इसके बाद आपको अपनी किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करना होगा।
  • पंजीकरण संख्या दर्ज करने के बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपको किसान पंजीकरण की पूरी जानकारी मिल जाएगी। जिसमें आपको अपनी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लेना होगा।
  • अब आपको Click Here To Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
  • सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद आपको आवेदन की रसीद मिल जाएगी जिससे आपको प्रिंट कर अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से बिहार धान अधिप्राप्ति 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।

Bihar Dhan Adhiprapti FAQs

बिहार धान अधिप्राप्ति के तहत रैयत किसान कितना धान बेच सकते हैंं? Bihar Dhan Adhiprapti के तहत रैयत किसान अधिकतम 250 क्विंटल धान बेच सकते हैंं। बिहार सरकार द्वारा धान (ग्रेड ए) के लिए कितना मूल्य निर्धारित किया गया है? बिहार सरकार द्वारा धान (ग्रेड ए) के लिए 2203 प्रति क्विंटल का मूल्य निर्धारण किया गया है। Bihar Dhan Adhiprapti के तहत धान बेचने के लिए किस प्रकार आवेदन किया जा सकता है? बिहार धान अधिप्राप्ति के तहत धान बेचने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।