मध्य प्रदेश सरकार ने शुरू की दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना, 10 रुपए में भरपेट खाना खाएं

Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana – जैसा कि आप सभी जानते हैं कि राज्य के नगरीय क्षेत्र में व्यवसाय एवं श्रम कार्य हेतु ग्रामीण क्षेत्र से गरीब परिवारों का आवागमन होता है। इसके लिए शहरी क्षेत्र में रैन बसेरा/आश्रय स्थल का निर्माण कर अस्थाई आवास की व्यवस्था की जाती है लेकिन इसके अलावा भोजन की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गरीब परिवारों को शहरों में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इसके अलावा व्यवसाय की तलाश में भोजन की व्यवस्था हेतु यहां से वहां भटकना पड़ता है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस समस्या के समाधान हेतु गरीब और जरूरतमंद लोगों को दो वक्त का भरपेट और पौष्टिक खाना सस्ते में उपलब्ध कराने के लिए दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश में समस्त गरीब एवं भूखे लोगों को मात्र 10 रुपए में खाना मिल सकेगा।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना से यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के सभी जरूरतमंद एवं भूखे लोगों को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन मिल सके। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इस कल्याणकारी योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक तक पढ़ना होगा।

Deen

Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दीन दयाल अंत्योदय रसोई योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से ताजा पौष्टिक आहार गरीब परिवारों को मात्र 10 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल को भी शुरू किया गया है जिसके माध्यम से आप पोर्टल पर योजना से जुड़ी जानकारी जैसे रसोई केंद्र सेवा प्रदाता, पोर्टल पर दान आदि प्रकार की समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के माध्यम से राज्य के समस्त 52 जिलों में ताजा और पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जाएगा।

Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana के अंतर्गत 253 सेवा प्रदाता संस्थान ने भाग लिया है। साथ ही 6 धार्मिक नगर महेश्वर, अमरकंटक, ओंकारेश्वर, चित्रकूट और ओरछा में भी रसोई खोली जाएगी। ताकि ऐसे भूखे लोग जिन्हें समय पर ठीक से भोजन नहीं मिल पाता है उनकी भूख मिटाने के लिए मात्र 10 रुपए में भरपेट भोजन मिल सके। इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 153 रसोई केंद्रो का संचालन किया गया है।

मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट

05th Oct Update – सीएम चौहान ने दीनदयाल रसोई योजना के तहत मोबाइल रसोई केंद्रों को दिखाई हरी झंडी

मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 अक्टूबर 2023 को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए दीनदयाल रसोई योजना के तहत मोबाइल रसोई केंद्रों को हरी झंडी दिखाई। मजदूर और जरूरतमंदों को उनके कार्यस्थल के नजदीक 5 रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को दीनदयाल रसोई योजना की शुरुआत की। इस अवसर पर सीएम चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबों को भगवान मानते थे और उनकी प्रेरणा से ऐसे लोगों की सेवा के लिए हमारी सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। और कहा कि इस योजना के माध्यम से अब रियायती दरों पर मात्र 5 रुपए में प्रवासी श्रमिक और अन्य जरूरतमंदों को उनके कार्य स्थल के पास ही भरपेट भोजन मिल सकेगा।

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
संबंधित विभाग राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन
लाभार्थी गरीब वर्ग के लोग, आश्रयहीन लोग, वरिष्ठ नागरिक एवं शिक्षार्थी
उद्देश्य 10 रुपए में भरपेट स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना
राज्य मध्य प्रदेश
वर्तमान वर्ष 2023
आधिकारिक वेबसाइट https://rasoi.mp.gov.in/

Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के मजदूर, रिक्शा चालकों, ऑटो रिक्शा चालकों, छात्रों, कामकाजी महिलाओं, वरिष्ठ नागरिक और अन्य लोगों को मात्र 10 रुपए में स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। क्योंकि आज के समय में भरपेट खाना मिलना एक बहुत बड़ी समस्या हो चुकी है जिसका हाल इस योजना के माध्यम से किया जा रहा है। मध्य प्रदेश का कोई भी नागरिक इस योजना के माध्यम से दो वक्त का सस्ती दर पर भरपेट खाना प्राप्त कर सकता है। इस योजना का लाभ राज्य के सभी गरीब लोग ले सकते हैंं।

मध्य प्रदेश अंतरजातीय विवाह योजना

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के अंतर्गत 10 रुपए में मिलने वाली भोजन थाली

मध्य प्रदेश के समस्त 52 जिलों में सरकार द्वारा रसोईघर का निर्माण किया गया है वर्तमान में मध्य प्रदेश में कुल 153 रसोई केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। राज्य के गरीब शहरी परिवारों को वर्तमान में सबसे सस्ता पौष्टिक भोजन केवल 10 रुपए में इस योजना के माध्यम से उपलब्ध हो रहा है। दीन दयाल अत्यंत रसोई योजना के अंतर्गत 10 रुपए में भोजन की थाली में निम्नलिखित व्यंजन को शामिल किया गया है।

  • दाल
  • चावल
  • सब्जी
  • चपाती
  • अचार
  • चटनी आदि।

Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के माध्यम से राज्य के सभी गरीब लोगों को आसानी से दो वक्त का भोजन मिल सकेगा।
  • इस योजना के तहत केवल 10 रुपए में भरपेट भोजन की सुविधा मिलेगी।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के समस्त 52 जिलों में रसोई घर का निर्माण किया जाएगा।
  • प्रत्येक केंद्र में पोषण और भोजन की आवश्यकताओं और स्वाद को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना से जुड़ी जानकारी जैसे रसोई केंद्र, सेवा प्रदाता संस्था, लाभार्थी और रसोई केंद्र संचालन के लिए दान से संबंधित जानकारी के लिए पोर्टल को शुरू किया गया है।
  • इस पोर्टल पर कोई भी भोजन व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए अपना योगदान दे सकता है।
  • दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना का संचालक नगरीय विकास एवं आवास विभाग मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है।
  • अब तक इस योजना के माध्यम 2 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिल चुका है।
  • वर्तमान समय में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत कुल 153 रसोई केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं।
  • Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana के अंतर्गत 253 सेवा प्रदाता संस्थान ने भाग लिया है।
  • 52 जिले एवं 6 धार्मिक नगर क्षेत्र में रसोई केंद्रों का संचालन किया गया है।
  • गरीब शहरी परिवारों को इस योजना के माध्यम से सस्ता पौष्टिक भोजन की व्यवस्था आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
  • मात्र 10 रुपए की थाली में लाभार्थी को दाल, चावल, सब्जी, अचार, चटनी, चपाती आदि मिल सकेगी।
  • योजना का लाभ प्राप्त कर अब गरीब परिवार को भोजन की व्यवस्था के लिए यहां से वहां भटकना नहीं पड़ेगा।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

दीन दयाल अंत्योदय रसोई योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको किसी भी आवेदन फार्म को नहीं भरना पड़ेगा और ना ही इसके लिए किसी रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता होगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको सिर्फ उस रसोई केंद्र पर जाना होगा। जहां पर इस योजना के तहत रसोई घर स्थापित किए गए हैं। वहां जाकर आपको अपना आधार कार्ड काउंटर पर दिखाना होगा। इसके बाद आपको केवल 10 रुपए में पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana FAQs

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के तहत कितने रुपए में भरपेट खाना मिलेगा? Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana के तहत मात्र 10 रुपए में भरपेट और पौष्टिक खाना मिलेगा। मध्य प्रदेश में दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के अंतर्गत कितने जिलों को शामिल किया गया है? मध्य प्रदेश में Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana के अंतर्गत राज्य के समस्त 52 जिलों को शामिल किया गया है। अब तक मध्य प्रदेश में दीन दयाल अंत्योदय रसोई योजना के अंतर्गत कितने रसोई केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं? अब तक मध्य प्रदेश में Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana के अंतर्गत 153 रसोई केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। दीन दयाल अंत्योदय रसोई योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://rasoi.mp.gov.in/ है।