UIDAI ने शुरू की Free Aadhaar Update सर्विस, फ्री में अपडेट होगा आधार कार्ड

Free Aadhaar Update Online – आधार कार्ड काफी अहम दस्तावेज है जो हमारे हर जरूरी कामों में उपयोग किया जाता है। ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड 10 वर्ष से ज्यादा पुराना हो गया है तो आपको इसे अपडेट करना होगा। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (UIDAI) ने नागरिकों को मुफ्त में आधार को ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा प्रदान करने का फैसला लिया है। जिसमें सबसे खास बात यह है कि आपको अपना आधार अपडेट करने के लिए किसी भी किस्म की रकम नहीं चुकानी पड़ेगी यानी आपका आधार निशुल्क अपडेट हो जाएगा। अगले 3 महीने तक आधार अपडेट पर आपको कोई भी पैसा नहीं देना होगा। अगर आप अपने आधार में ऑनलाइन कुछ दस्तावेज अपडेट करना चाहते हैं। तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ऑनलाइन Free Aadhaar Update करने से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Free

UIDAI Free Aadhaar Update 2024

आधार कार्ड धारकों को सरकार द्वारा बड़ी राहत दी गई है। UIDAI ने बताया कि अब आधार अपडेट करने के लिए आपको पैसे नहीं देने होंगे। यूआईडी ने आधार अपडेट करने के लिए फीस को खत्म कर दिया है। हालांकि यह सुविधा केवल ऑनलाइन अपडेट करने पर ही आपको प्राप्त होगी। अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है और कभी अपडेट नहीं हुआ है तो आपको अनिवार्य रूप से अपना आधार अपडेट कराना होगा। UIDAI की ओर से एक निश्चित अवधि के लिए अपडेशन की प्रक्रिया को फ्री रखा गया है। अगर आप आधार होल्डर फिजिकल काउंटर पर अपना आधार अपडेट कराते हैं तो आपको उसके लिए 50 रुपए देने होंगे। लेकिन लोगों को राहत देने के लिए ऑनलाइन Free Aadhaar Update सेवा को अगले 3 महीने तक के लिए निशुल्क किया गया है। यूआईडी के इस निर्णय से लाखों लोगों को लाभ प्राप्त होगा। सरकार द्वारा आग्रह किया गया है की निशुल्क सुविधा का लाभ उठाकर सभी लोग आगे आए और अपने 8 से 10 वर्ष पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराएं।

Latest Update – आधार डीटेल्स अपडेट करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर कर दी गई है।

आधार कार्ड स्टेटस ऑनलाइन ऐसे चेक करें

If your #Aadhaar had been issued 10 years ago & had never been updated – you may now upload Proof of Identity & Proof of Address documents online at https://t.co/CbzsDIBUbs ‘FREE OF COST’ from 15 March – June 14, 2023.@ceo_uidai @GoI_MeitY @PIB_India @_DigitalIndia @mygovindia pic.twitter.com/CK03dCNFRF — Aadhaar (@UIDAI) March 15, 2023

निशुल्क आधार अपडेट 2023 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Free Aadhaar Update
लाभार्थी आधार कार्ड धारक
उद्देश्य ऑनलाइन आधार अपडेट करने की सुविधा प्रदान करना
अपडेट सुविधा निशुल्क
अपडेट करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2023
साल 2023
अपडेट करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/

निशुल्क आधार अपडेट की सुविधा 14 सितंबर तक रहेगी

UIDAI द्वारा कहा गया है कि आधार कार्ड धारक अपने आधार कार्ड को अपने डॉक्यूमेंट को पोर्टल पर जाकर 15 मार्च से लेकर 14 सितंबर 2023 तक निशुल्क ऑनलाइन अपडेट करा सकते हैंं। जिसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। देश के नागरिकों के लिए लिया गया है यह फैसला लाखों लोगों को लाभ पहुंचाएगा। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ने घोषणा करते हुए बताया है कि यह सुविधा 14 सितंबर तक सभी आधार कार्ड धारकों के लिए निशुल्क रहेगी। आधार कार्ड धारक 14 सितंबर 2023 तक यूआईडी पोर्टल पर इस फ्री सुविधा का लाभ ले सकते हैं। निशुल्क आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आधार कार्ड धारकों को सर्पोटिंग डॉक्युमेंट्स जैसे नाम, जन्म तिथि और पता आदि अपलोड करना होगा ताकि उनकी पहचान और जानकारी सही रह सके।

Change Address in Aadhar Card

Free Aadhaar Update 2023 के फायदे

  • My Aadhaar पोर्टल पर ही आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध है।
  • आधार कार्ड में अपडेट किए जाने वाले दस्तावेजों में नाम, जन्म तिथि और पता आदि शामिल किया गया है।
  • आधार कार्ड में समय-समय पर डाक्यूमेंट्स अपडेट करने से कार्ड धारकों को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाएं आसानी से मिल पाती है।
  • सरकार आधार कार्ड अपडेट होने पर कार्ड धारकों के रिकार्ड बेहतर तरीके से अपने पास रख सकेगी।
  • इस समय केंद्र एवं राज्य सरकार की 1200 से अधिक योजनाओं का लाभ आधार कार्ड के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है।
  • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लाभार्थी की पहचान आधार कार्ड के माध्यम से आसानी से हो जाती है।
  • इसके अलावा सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक एनबीएफसी से लेकर टेलीकॉम सर्विस के लिए भी ग्राहकों की पहचान आधार कार्ड के माध्यम से की जाती है।
  • आधार कार्ड का उपयोग हर जरूरी काम में अनिवार्य कर दिया गया है।

Online Free Aadhaar Update करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको My Aadhaar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुल जाएगा।
Free
  • अब आपको इस पेज पर Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Free
  • अब आपको इस पेज पर अपना आधार नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके मोबाइल फोन पर ओटीपी आएगा। जिसे आपको OTP बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर Document Update पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप जिस डॉक्यूमेंट को अपडेट करना चाहते हैं उसकी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको अपनी डिटेल्स वेरीफाई करनी होगी।
  • इस प्रकार आप अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैंं।
  • आधार कार्ड को वेरीफाइड करने के लिए 15 से 30 दिन के अंदर आपकी डीटेल्स ऑनलाइन अपडेट हो जाएगी।