GFMS Portal – MP Guest Faculty Login, अतिथि शिक्षक सूची, पेमेंट स्टेटस देखें

GFMS Portal – मध्य प्रदेश में शिक्षकों की नियमित रूप से भर्ती न होने के कारण राज्य के सरकारी स्कूल शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहे हैं। जिससे स्कूली शि क्षा व्यवस्था पर भी बुरा प्रभाव हुआ है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शिक्षकों की कमी को देखते हुए 22000 अतिथि शिक्षकों की भर्ती का फैसला किया गया है। वर्तमान में राज्य के विभिन्न विद्यालयों में 40,000 से अधिक अतिथि शिक्षक राज्य के विभिन्न विद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अतिथि शिक्षकों की जानकारी आसानी से मिल सके इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा GFMS Portal लॉन्च किया गया है।

अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली पोर्टल के माध्यम से राज्य में कार्य कर रहे अतिथि शिक्षक से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियां जैसे ऑनलाइन सेवाएं, आदेश, रिक्तियां, मानदेय, भुगतान जैसी अन्य की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध की गई है। जिसे कभी भी कहीं भी अपनी जरूरत के अनुसार देखा जा सकता है। GFMS Portal पर जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ पदों पर भर्ती के लिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से GFMS Portal से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

GFMS

GFMS Portal 2024

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए खाली पदों को भरने हेतु GFMS पोर्टल को शुरू किया गया है। GFMS पोर्टल की फुल फॉर्म अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली है। इस पोर्टल के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में शिक्षकों के खाली पदों को भरने हेतु सूचना जारी कर दी है। GFMS Portal पर राज्य के विभिन्न स्कूलों में अतिथि शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी, मानदेय, भुगतान, ऑनलाइन सेवाएं, आदेश सूचनाएं, अतिथि शिक्षक की सेवा लेने हेतु योग्य आवेदक, कार्यरत, अतिथि शिक्षक, मानदेय भुगतान प्रणाली आदि से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध की गई है। साथ ही इन पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन दी गई है।

इस पोर्टल के माध्यम से अतिथि शिक्षक रजिस्ट्रेशन कर आईडी और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैंं। इसके बाद सैलरी स्लिप, जॉइनिंग लेटर जैसी जरूरी जानकारी को घर बैठे आसानी से चेक किया जा सकता है। इस पोर्टल को एजुकेशन पोर्टल 2.0 के नाम से भी जाना जाता है। पोर्टल की सहायता से वैकेंसी ब्लॉक व संभावित रिक्तियां, गेस्ट फैकेल्टी स्कोरकार्ड, मैनेजमेंट सिस्टम, लिस्ट ऑफ गेस्ट फैकल्टी ग्रुप ज्वाइन जैसे अन्य सेवाओं का लाभ भी लिया जा सकता है।

IFMIS MP Treasury Pay Slip

मध्य प्रदेश अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली पोर्टल 2023 के बारे में जानकारी

पोर्टल का नाम GFMS Portal
संबंधित विभाग शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश
लाभार्थी मध्य प्रदेश में कार्यरत अतिथि शिक्षक
उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों हेतु गैस फैकल्टी की नियुक्ति, भुगतान, प्रबंधन, ट्रैकिंग, असाइनमेंट, ऑनलाइन पंजीकरण जैसी सुविधा उपलब्ध कराना
राज्य मध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://gfms.mp.gov.in/

MP Guest Faculty Management System Portal का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में शैक्षणिक संस्थाओं हेतु गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति असाइनमेंट भुगतान प्रबंधन ट्रैकिंग और अतिथि संकाय हेतु पंजीकरण जैसी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। ताकि राज्य में शैक्षणिक संस्थानों में गैस फैकल्टी की प्रबंधन और प्रशासन को व्यवस्थित किया जा सके। इस पोर्टल के माध्यम से कभी भी कहीं भी अतिथि शिक्षक से जुड़ी जानकारी एवं सेवाएं प्राप्त की जा सकती है।

मध्य प्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना

अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • GFMS Portal अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति और भुगतान प्रक्रिया में प्रदर्शित और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से गैस फैकल्टी असाइनमेंट भुगतान पर नजर रखने हेतु रिपोर्ट तैयार करने और एडिटिंग टूल जैसी कई सारी सुविधाओं को भी एक साथ जोड़ा गया है।
  • यह पोर्टल कैंडिडेट प्लेटफार्म पर आपको अपनी कक्षाओं शेड्यूल और असाइनमेंट को आसानी से प्रबंध करने की अनुमति देता है।
  • GFMS Portal अपनी उपलब्ध और वरीयता को प्रबंध करने की सुविधा देता है। जिसके माध्यम से शिक्षण कार्य के लिए अपनी उपलब्धता को अपडेट कर सकते हैंं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से अतिथि शिक्षक छुट्टियां/छुट्टी का अनुरोध कर सकते हैंं।
  • मध्य प्रदेश के शिक्षक अपनी कक्षाओं के लिए आसानी से अपनी कक्षाओं की उपस्थिति GFMS Portal पर ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैंं इसके अलावा उपस्थित रिपोर्ट भी देख सकते हैंं।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से राज्य में शैक्षिक संस्थानों में गैस फैकल्टी की प्रबंधन और प्रशासन को व्यवस्थित करना है।
  • GFMS पोर्टल पर अतिथि शिक्षक की सेवाएं लेने हेतु उपलब्ध अभ्यर्थियों की सूची भी ऑनलाइन देखी जा सकती है।
  • निवास के आस पास शाला एवं उनसे संबंधित मैप में भी पोर्टल पर उपलब्ध किया गया है।
  • मध्य प्रदेश अतिथि शिक्षक अपने मानदेय भुगतान की स्थिति और भुगतान पर्ची को GFMS Portal के माध्यम से कभी भी ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैंं।
  • इसके अलावा मानदेय भुगतान की जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है।

माँ तुझे प्रणाम योजना

MP GFMS Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको MP Guest Faculty Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
MP
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको नया पंजीकरण का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उसे पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन पंजीयन हेतु दिशा निर्देश आ जाएंगे।
MP
  • अब आपको इससे अच्छी तरह से पढ़ने के बाद आगे बढ़े के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको नए पेज पर मांगी गई जानकारी जैसे मोबाइल नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
MP
  • इसके बाद आपको मोबाइल पर OTP प्राप्त करने हेतु क्लिक करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको नए पेज पर दर्ज करना होगा।
  • मोबाइल नंबर सत्यापित होने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • जैसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन का कंफर्मेशन मैसेज आएगा जिसमें एक यूजर आईडी और पासवर्ड होगा जिसे आपको अपने पास संभाल कर रखना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से MP GFMS Portal पर अतिथि शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंं।

GFMS Portal पर लॉगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश गेस्ट फैकल्टी मैनेजमेंट सिस्टम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
मध्य
  • अब आपको इस पेज पर अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आप MP GFMS पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर सैलरी स्लिप कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश गेस्ट फैकेल्टी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट का होम पेज पर आपको मानदेय भुगतान के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
अतिथि
  • इसके बाद आपको नीचे की ओर अतिथि शिक्षक मानदेय भुगतान प्रणाली के सेक्शन में भुगतान की स्थिति देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
अतिथि
  • क्लिक करते ही आपके सामने मैसेज खुल जाएगा। जहां पर आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और कन्फर्म मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको View Salary Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपकी GFMS Salary Slip से संबंधित संपूर्ण जानकारी आ जाएगी।

MP GFMS Portal FAQs

GFMS Portal की फुल फॉर्म क्या है? GFMS Portal की फुल फॉर्म Guest Faculty Management System है। जिसे हिंदी में अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली पोर्टल कहा जाता है। अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली पोर्टल को किस राज्य में शुरू किया गया है? GFMS Portal को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए खाली पदों को भरने हेतु शुरू किया गया है। अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://gfms.mp.gov.in/ है।