हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना 2024 – Mukhyamantri Awas Yojana ऑनलाइन आवेदन

Haryana Mukhyamantri Awas Yojana – हरियाणा के उन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है जो कि अपना खुद का मकान का सपना देख रहे हैं। क्योंकि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा वंचितों व जरूरतमंदों के सिर पर छत मुहैया करवाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर हरियाणा सरकार की ओर से मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब एवं बेसहारा लोगों को राज्य सरकार द्वारा आवास प्रदान किए जाएंगे जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा हरियाणा में सर्वे किया जा रहा है। राज्य के जिन लोगों के पास रहने के लिए आवास नहीं है ऐसे सभी पात्र लाभार्थियों को Haryana Mukhyamantri Awas Yojana के तहत आवास प्रदान किए जाएंगे।

अगर आप भी हरियाणा के नागरिक हैं और आपके पास रहने के लिए घर नहीं है। तो आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैंं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Haryana

Haryana Mukhyamantri Awas Yojana 2024

वंचितों व जरूरतमंदों के सिर पर छत मुहैया करवाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर हरियाणा सरकार की ओर से मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू करने की घोषणा की है। हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से बेसहारा लोगों को आवास प्रदान किए जाएंगे। राज्य के बेसहारा लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत निशुल्क घर मुहैया कराये जाएंगे। इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री ने राजस्थानी समारोह में उपस्थित जनसमूह को चंडीगढ़ से वर्चुअल माध्यम से महाराजा शूर सैनी की जयंती के अवसर पर हिसार में सैनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में की। राज्य सरकार द्वारा गरीबी रेखा के नागरिकों को और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, बीपीएल कार्ड धारक आदि सभी पात्र नागरिकों को हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Haryana Chirayu Yojana

14th Sept Update – मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत 19 अक्टूबर तक कर सकते हैंं रजिस्ट्रेशन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने राज्य के लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए घोषणा की है कि गरीब परिवारों को हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख सस्ते फ्लैट और प्लॉट दिए जाएंगे। जिनमें सभी मूलभूत सुविधा होगी इसके अलावा आधुनिक तकनीक का आवास निर्माण में उपयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना रजिस्ट्रेशन पोर्टल भी लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से 1 लाख 80 हजार रुपए तक की वार्षिक आय वाले गरीब परिवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंं। हरियाणा राज्य के जो भी इच्छुक नागरिक इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें 19 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करना होगा।

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर 19 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता हैं। इस योजना के तहत चार जिलों में सरकार की तरफ से गुरुग्राम, पंचकूला, सोनीपत और फरीदाबाद के गरीब परिवारों को सिर्फ फ्लैट का ही विकल्प दिया गया है। वहीं हरियाणा के बाकी जिलों में प्लॉट और फ्लैट दोनों का विकल्प दिया गया है।

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Haryana Mukhyamantri Awas Yojana
घोषणा की गई मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा
लाभार्थी राज्य के बेसहारा व जरूरतमंद नागरिक
उद्देश्य बेसहारा लोगों को आवास प्रदान करना
श्रेणी राज्य सरकार योजनाएं
राज्य हरियाणा
आवेदन प्रक्रिया अभी उपलब्ध नहीं
अधिकारिक वेबसाइट जल्द ही लांच होगी

Haryana Mukhyamantri Awas Yojana का उद्देश्य

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के निर्धन, बेसहारा नागरिकों को रहने के लिए आवास प्रदान करना है। ताकि बेसहारा लोगों को बिना छत के न रहना पड़े। इस योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा सर्वे किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे नागरिकों को आवास योजना का लाभ किया जाएगा। ताकि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर अपने स्वयं के घर का सपना साकार कर सकें और अपना जीवन यापन उच्च ढंग से कर सके।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम

CM Awas Yojana Haryana के लाभ एवं विशेषताएं

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री आवास योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है।
  • इस योजना के तहत बेसहारा लोगों को राज्य सरकार द्वारा आवास प्रदान किए जाएंगे।
  • इस योजना का लाभ राज्य के वंचितों व जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त कर नागरिकों को बिना छत के नहीं रहना पड़ेगा।
  • इस योजना के माध्यम से गरीब नागरिकों के स्वयं के घर का सपना साकार हो सकेगा।
  • राज्य के पात्र नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर उच्च ढंग से अपना जीवन यापन कर सकेंगे।
  • जिन लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं है उन्हें ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Haryana Mukhyamantri Awas Yojana के लिए पात्रता

  • हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता हो।
  • आवेदक के पास रहने के लिए घर ना हो तभी वह इस योजना के लिए पात्र होगा।

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • आय प्रमाण पत्र
  • बीपीएल श्रेणी का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

हरियाणा परिवार पहचान पत्र

Haryana Mukhyamantri Awas Yojana के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना 2024 के तहत रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको हाउसिंग फॉर ऑल विभाग हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Haryana
  • होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना हेतु रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
मुख्यमंत्री
  • इस पेज पर आपको अपने परिवार पहचान पत्र संख्या दर्ज करनी होगी।
  • पहचान पत्र संख्या दर्ज करने के बाद आपको दर्ज करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको कुछ मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंं।