मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट चेक करें ऑनलाइन 2023, MP Fasal Girdawari Report

MP Fasal Girdawari Report – किसानों को पहले अपनी बोई गई फसल की जानकारी दर्ज करवाने तथा गिरदावरी रिपोर्ट देखने के लिए पटवारियों की सहायता लेनी पड़ती थी। जिस कारण वश उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया अब ऑनलाइन कर दी गई है। अब प्रदेश के किसानों को अपनी Fasal Girdawari रिपोर्ट देखने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय मैं जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। एमपी फसल गिरदावरी रिपोर्ट सारा ऐप के माध्यम से देखी जा सकेगी।

इस लेख के माध्यम से आपको Madhya Pradesh Fasal Girdawari report से संबंधित पूरा ब्यौरा प्रदान किया जाएगा। आप इस लेख को पढ़कर इस योजना का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, फसल गिरदावरी रिपोर्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Madhya Pradesh Fasal Girdawari Report 2024

फसल गिरदावरी के माध्यम से बोई गई फसल से संबंधित पूर्ण जानकारी सरकार को उपलब्ध करवाई जाती है। यह Fasal Girdawari Report आवेदक किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई, फसल बीमा, बैंक ऋण आदि का लाभ प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण होती है। इस रिपोर्ट में अपनी फसल से संबंधित जानकारी दर्ज करवाने के लिए पटवारी की सहायता लेनी पड़ती है। लेकिन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। अब स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रिवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट एवं ऐप के माध्यम से बोई गई फसल की जानकारी दर्ज की जा सकती है एवं अपनी गिरदावरी रिपोर्ट को डाउनलोड भी किया जा सकता है। यह एप गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।

इस ऐप के माध्यम से फसलों की जानकारी से संबंधित कोई भी समस्या होने पर शिकायत भी दर्ज की जा सकती है। इस प्रक्रिया के माध्यम से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी।

MP E Uparjan

मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट का उद्देश्य

इस का मुख्य उद्देश्य कृषि भूमि का डाटा प्रशासन को पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाना है। इस योजना के माध्यम से किसानों द्वारा खुद अपनी फसल की बुवाई का डाटा अपलोड किया जा सकता है। अब यह डाटा सरकार तक पहुंचाने के लिए किसानों को पटवारी की सहायता लेने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा प्रदेश के किसान अपनी Fasal Girdawari Report को भी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैंं। उनको यह रिपोर्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी।

Details of MP Fasal Girdawari Report

योजना का नाम मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट
किसने आरंभ की मध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थी मध्य प्रदेश के किसान
उद्देश्य फसल की जानकारी दर्ज करने की सुविधा एवं गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध करवाना।
आधिकारिक वेबसाइट https://saara.mp.gov.in/
साल 2023
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन
राज्य मध्य प्रदेश

MP Bhulekh

मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट के लाभ तथा विशेषताएं

  • फसल गिरदावरी एक प्रक्रिया है जिसके माध्यम से किसानों द्वारा बोई गई फसल से संबंधित पूर्ण जानकारी सरकार को उपलब्ध करवाई जाती है।
  • यह फसल गिरदावरी आवेदक किसान को प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई, फसल बीमा, बैंक ऋण आदि का लाभ प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण होती है।
  • इस रिपोर्ट में अपनी फसल से संबंधित जानकारी दर्ज करवाने के लिए पटवारी की सहायता लेनी पड़ती है।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा फसल गिरदावरी की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी गई है।
  • प्रदेश के किसान स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रिवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट एवं ऐप के माध्यम से बोई गई फसल की जानकारी दर्ज कर सकते हैंं एवं अपनी फसल गिरदावरी रिपोर्ट को भी डाउनलोड कर सकते हैंं।
  • यह एप प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • यदि फसलों की जानकारी से संबंधित कोई भी समस्या आती है तो इस स्थिति में इस ऐप के माध्यम से शिकायत भी दर्ज की जा सकती है।
  • इस प्रक्रिया के माध्यम से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी।

MP Fasal Girdawari Report की पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय का प्रमाण
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना

मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रिवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
मध्य
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको फसल गिरदावरी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप को विजिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Fasal
  • इसके पश्चात आपके सामने निम्नलिखित ऑप्शन खोलकर आएंगे।
    • गिरदावरी की स्थिति (रकबावार)
    • गिरधारी % के आधार पर गांवों की संख्या जिलेवार रिपोर्ट
    • हल्कावार/ग्रामवार प्रगति रिपोर्ट
    • फसल वार रिपोर्ट
  • आपको अपनी आवश्यकता अनुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।
    • सीजन
    • जिला
    • तहसील
    • आरआई
    • हल्का
    • ग्राम
  • इसके पश्चाता आपको रिपोर्ट देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आप की कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रिवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
MP
  • अब आपके सामने लॉगइन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में अपना यूजरनेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप लॉग इन कर सकेंगे।

डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रिवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको फसल गिरदावरी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको डैशबोर्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
डैशबोर्ड
  • इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आप डैशबोर्ड से संबंधित जानकारी देख सकते हैंं।

सारा ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा।
  • अब आपको सर्च बॉक्स में सारा ऐप दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक सूची खुलकर आएगी।
  • अब आपको सारा ऐप के अंतर्गत दिए इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करेंगे सारा आप आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।