झारखंड मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना – पंचायत को मिलेगी 10 – 20 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि

Mukhyamantri Panchayat Protsahan Puraskar Yojana – जैसे कि हम सभी जानते हैं कि जब राज्य का विकास होगा तो उस राज्य में निवास करने वाले नागरिकों का भी विकास हो सकेगा। इसीलिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा राज्य के नागरिकों कल्याण हेतु पंचायत कार्यों को बेहतर और सशक्त बनाने के लिए एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका नाम झारखंड मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा अलग-अलग पंचायत को आर्थिक सहायता के रूप में 10 से 20 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। जिससे पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यों को और बेहतर तरीके से किया जा सके। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Panchayat Protsahan Puraskar Yojana 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Mukhyamantri

Mukhyamantri Panchayat Protsahan Puraskar Yojana 2024

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा 5 अक्टूबर 2023 को कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से झारखंड राज्य की विभिन्न ग्राम पंचायत को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत न केवल ग्राम पंचायत को ही बल्कि प्रखंड पंचायत के साथ-साथ जिला परिषद को भी प्रोत्साहन पुरस्कार राशि का लाभ दिया जाएगा। झारखंड सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन राशि तीन प्रकार की होगी। जोकि 10 लाख से लेकर 20 लाख रुपए तक निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत यह राशि उन पंचायत को दी जाएगी जो ग्राम स्तर पर अच्छे कार्य करेगी। इस योजना के माध्यम से पंचायत में स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े कार्यों को आसानी से किया जा सकेगा। यह योजना राज्य में ग्राम पंचायत का तो विकास करेगी ही साथ ही अच्छे कार्य होने से नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार होगा।

झारखंड राशन कार्ड लिस्ट

झारखंड मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Mukhyamantri Panchayat Protsahan Puraskar Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
लाभार्थी ग्राम पंचायत और जिला परिषद
उद्देश्य आर्थिक सहायता के रूप में पुरस्कार प्रदान करना
पुरस्कार राशि 10 लाख से 20 लाख रुपए
राज्य झारखंड
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

Mukhyamantri Panchayat Protsahan Puraskar Yojana का उद्देश्य

झारखंड मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की पंचायत को सशक्त बनने हेतु आर्थिक सहायता के रूप में पुरस्कार राशि प्रदान करना है। ताकि पंचायत और जिला परिषद को ग्रामीण स्तर पर बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाले पुरस्कार का विवरण

Mukhyamantri Panchayat Protsahan Puraskar Yojana के तहत राज्य सरकार द्वारा पंचायत को 3 प्रकार के पुरस्कार दिए जाएंगे।

झारखण्ड अबुआ आवास योजना

प्रथम पुरस्कार उत्कृष्ट पंचायत पुरस्कार

Mukhyamantri Panchayat Protsahan Puraskar Yojana के तहत प्रथम श्रेणी के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक जिले से एक ग्राम पंचायत का चयन किया जाएगा। चयनित होने के बाद इन पंचायतों को सरकार द्वारा 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी। यानी इस योजना के तहत 24 ग्राम पंचायत को 10 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं 5 प्रखंड पंचायत को हर एक मंडल में से चयनित किया जाएगा। जिन्हें 15 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत पूरे राज्य में से दो जिला परिषद का चयन किया जाएगा। जिन्हें सरकार द्वारा 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी।

द्वितीय पुरस्कार स्वच्छ एवं स्वस्थ पुरस्कार योजना

Mukhyamantri Panchayat Protsahan Puraskar Yojana के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार प्रथम पुरस्कार की तरह ही होगा। जिसमें 24 ग्राम पंचायत को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं 5 प्रखंड पंचायत को 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी। और 2 जिला परिषद पंचायत को मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना झारखंड के तहत 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का लाभ पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा।

तृतीय पुरस्कार ग्राम सभा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना

तृतीय पुरस्कार की श्रेणी में मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना के तहत राज्य के 48 ग्राम सभाओं को आर्थिक वित्तीय सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत 48 ग्राम सभाओं को 400000 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा अन्य पुरस्कार का लाभ भी दिया जाएगा।

Mukhyamantri Panchayat Protsahan Puraskar Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना को शुरू करने की मंजूरी दी गई है।
  • इस योजना के माध्यम से ग्राम पंचायत का विकास करने के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार राशि दी जाएगी।
  • पंचायत का विकास होने से ग्रामीण लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा।
  • मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत न केवल ग्राम पंचायत को ही पुरस्कार राशि मिलेगी बल्कि प्रखंड पंचायत के साथ-साथ जिला परिषद को भी पुरस्कार दिया जाएगा।
  • झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत तीन प्रकार के पुरस्कार का लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपए की राशि ग्राम पंचायत को 15 लाख रुपए की राशि और प्रखंड पंचायत को 20 लाख रुपए की राशि प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।
  • इस पुरस्कार राशि का लाभ प्राप्त कर पंचायत को विकास कार्य करने में सहायता मिलेगी।
  • जब विकास कार्य अच्छे से होंगे तो ग्राम पंचायत के लोगों के जीवन स्थल में भी सुधार होगा।

झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृज योजना

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

झारखंड सरकार द्वारा Mukhyamantri Panchayat Protsahan Puraskar Yojana को हाल ही में शुरू किया गया है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायत, प्रखंड पंचायत और जिला परिषद का चयन किया जाएगा। इसके बाद उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। लेकिन किस प्रकार चयन किया जाएगा इसकी जानकारी अभी तक सरकार द्वारा सार्वजनिक नहीं की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा आवेदन करने से संबंधित जानकारी सार्वजनिक की जाएगी तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। फिलहाल अभी आपको इस योजना के लागू होने का इंतजार करना होगा।

Mukhyamantri Panchayat Protsahan Puraskar Yojana FAQs

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है? मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना को झारखंड राज्य में शुरू किया गया है। Mukhyamantri Panchayat Protsahan Puraskar Yojana के तहत कितने प्रकार के पुरस्कार दिए जाएंगे? झारखंड मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत तीन प्रकार के पुरस्कार दिए जाएंगे जोकि 10 से 20 लाख रुपए तक के होंगे। Mukhyamantri Panchayat Protsahan Puraskar Yojana के अंतर्गत प्रखंड पंचायत को कितने रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा? Mukhyamantri Panchayat Protsahan Puraskar Yojana के अंतर्गत प्रखंड पंचायत को 15 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा जिससे पंचायत सशक्त हो सकेगी।