नरेगा पेमेंट लिस्ट 2024-25 चेक करें ऑनलाइन at nrega.nic.in, पंचायत वार सूची

NREGA Payment List – भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना यानी मनरेगा योजना को पूरे देश में लागू किया गया है। इस योजना के माध्यम से जॉब कार्ड धारकों को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिन का गारंटी रोजगार मिलता है। मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को उनके निवास के आसपास ही काम दिया जाता है। और सरकार द्वारा जॉब कार्ड धारकों को निर्धारित मजदूरी प्रतिदिन दी जाती है। इस योजना में काम करने वाले जॉब कार्ड धारकों का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में जमा किया जाता है। जिसकी जानकारी सरकार द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाती है।

कई बार ऐसा होता है कि नरेगा जॉब कार्ड धारकों का पैसा उनके बैंक में नहीं आ पाता है जिसके कारण उन्हें बैंक जाकर पूछताछ करनी पड़ती है कि उनका पैसा अभी तक क्यों नहीं आया है। ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नरेगा का पेमेंट ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। लेकिन अधिकांश जॉब कार्ड धारक NREGA Payment List ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया के बारे में नहीं जानते है। इसलिए आज हम आपको नरेगा पेमेंट लिस्ट कैसे चेक करें से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप पेमेंट टेस्ट द्वारा जान सके कि आपका पैसा आएगा या नहीं।

NREGA

NREGA Payment List 2024

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मनरेगा योजना संबंधित सभी जानकारी एवं सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) यानी मनरेगा पोर्टल विकसित गया है। ताकि इस पोर्टल के माध्यम से जॉब कार्ड धारक नरेगा योजना से जुड़ी सभी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन देख सके। मनरेगा पोर्टल के माध्यम से जॉब कार्ड धारकों की सूची, जॉब कार्ड नंबर और नरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैंं। और जान सकते हैंं कि उनके बैंक खाते में नरेगा पेमेंट आई है या नहीं। नरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन चेक करने से जॉब कार्ड धारकों के समय की बचत होगी। इसके अलावा नरेगा पेमेंट लिस्ट में प्रतिदिन किए गए कार्य की उपस्थिति, जॉब कार्ड संख्या पेमेंट की भुगतान और किए गए कार्यों के दिनों की संख्या भी देखी जा सकती है।

नरेगा कार्ड की नई लिस्ट

नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट

नरेगा एमआईएस रिपोर्ट

नरेगा हाजिरी ऑनलाइन

नरेगा पेमेंट लिस्ट के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम NREGA Payment List
योजना का नाम मनरेगा योजना
शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी देश के सभी गरीब और बेरोजगार नागरिक
उद्देश्य नरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराना
लाभ 100 दिन का गारंटी रोजगार
लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://nregastrep.nic.in/

NREGA Payment List के अंतर्गत दी जाने वाली जानकारी

  • ग्राम का नाम
  • जॉब कार्ड नंबर
  • आवेदक का नाम
  • तारीख
  • रोजगार उपलब्ध कराए गए दिनों की संख्या
  • कार्य कोड
  • मास्टर रोल नंबर
  • कुल उपस्थिति
  • मजदूरी प्रतिदिन
  • कुल नगद भुगतान
  • कुल उपस्थिति डाटा
  • एंट्री तिथि डाटा
  • एंट्री में देरी
  • दिनांक प्रपत्र

नरेगा पेमेंट लिस्ट कैसे चेक करें?

अगर आप मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड धारक है और अपनी नरेगा पेमेंट चेक करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से NREGA Payment List चेक कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने भारत के सभी राज्यों की सूची आ जाएगी।
NREGA
  • अब आपको अपने राज्य के नाम का चयन कर उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
NREGA
  • अपने जिले के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने फिर से नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपके सामने आपके जिले के सभी ब्लॉक की लिस्ट आ जाएगी।
NREGA
  • जहां पर आपको अपने ब्लॉक का चयन करना होगा।
  • ब्लॉक का चयन करने के बाद अगले पेज पर आपको अपनी ग्राम पंचायत का चयन करना होगा।
NREGA
  • चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
नरेगा
  • इस पेज पर पर आपको R3. Work के सेक्शन में Consoliodate Report of Payment to Worker के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपकी ग्राम पंचायत के सभी जॉब कार्ड धारकों की सूची आ जाएगी। जिसमें आपको जॉब कार्ड धारकों का नाम, उनके कार्य का नाम, पेमेंट आदि का विवरण दिखाई देगा।
नरेगा
  • अब आपको इस लिस्ट में अपना नाम खोज कर अपने नाम के सामने कार्य के नाम पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने सभी पेमेंट का विवरण दिखाई देगा।
नरेगा
  • जहां पर आप चेक कर सकते हैंं कि कब और कितना पैसा आपके बैंक खाते में आ चुका है
  • इसके अलावा अन्य जानकारी जैसे जॉब कार्ड नंबर, मास्टर रोल नंबर, अटेंडेंस, केश, पेमेंट, प्रतिदिन मजदूरी आदि का विवरण भी देख सकते हैंं।
  • इस प्रकार आप NREGA Payment List चेक कर सकते हैंं।

उन राज्यों के नाम जिनका नरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है।

उन सभी राज्यों के नाम नीचे सूची में दिए गए हैं जिनकी NREGA Payment List ऑनलाइन उपलब्ध की गई है। नीचे दी गई सूची के माध्यम से आप अपने राज्य का नाम देख सकते हैंं और अपनी मनरेगा पेमेंट लिस्ट चेक कर सकते हैंं।

Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) Odisha (उड़ीसा)
Assam (असम) Punjab (पंजाब)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) Rajasthan (राजस्थान)
Bihar (बिहार) Sikkim (सिक्किम)
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Gujarat (गुजरात) Tripura (त्रिपुरा)
Haryana (हरियाणा) Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) Uttrakhand (उत्तराखंड)
Jammu And Kashmir (जम्मू और कश्मीर) West Bengal (पश्चिम बंगाल)
Jharkhand (झारखंड) Andaman And Nicobar (अंडमान और निकोबार)
Kerla (केरल) Dadra & Nagar Haveli (दादर और नगर हवेली)
Karnataka (कर्नाटक) Daman & Diu (दमन और दिउ)
Maharashtra (महाराष्ट्र) Goa (गोवा)
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) Lakshadweep (लक्षद्वीप)
Manipur (मणिपुर) Puducherry (पुडुचेरी)
Meghalaya (मेघालय) Chandigarh (चंडीगढ़)
Mizoram (मिजोरम) Telangana (तेलंगाना)
Nagaland (नागालैंड) Ladhakh (लद्दाख)