प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना PM MKSSY 2024 – ऑनलाइन आवेदन, लाभ एवं पात्रता

PM Matsya Kisan Samridhi Saha Yojana – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मत्स्य पालन क्षेत्र को मजबूत करने और उसे औपचारिक रूप देने के लिए एक नई योजना को मंजूरी दी है। जिसका नाम प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना है। यह प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 6000 करोड़ रुपए की एक केंद्र सरकारी योजना है। इस योजना के माध्यम से जल कृषि करने वाले किसानों के साथ-साथ मछुआरा, मछली पालन करने वाले मजदूरों को सस्ते लोन का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से घरेलू बाजार में मछली और मत्स्य उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही एक लाख नई नौकरियां पैदा होने का अनुमान है।

अगर आप प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि इस योजना से क्या-क्या लाभ होगा? और PM MKSSY का मुख्य लक्ष्य क्या है? तो उसके लिए आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

PM

PM Matsya Kisan Samridhi Saha Yojana 2024

केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा के तहत एक केंद्रीय क्षेत्र की उप योजना प्रधानमंत्री मत्स्य किसान सह-योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के माध्यम से मत्स्य पालन क्षेत्र के सूक्ष्म और लघु उद्यमों को घरेलू बाजार में मछली और मत्स्य उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए 6000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अगले 4 वर्षों में किया जाएगा। इस 6000 करोड़ रुपए की योजना से जल कृषि बीमा को बढ़ावा देने में सहायता मिलेगी। सरकार द्वारा PM Matsya Kisan Samridhi Saha Yojana के माध्यम से जल कृषि करने वाले किसानों के साथ ही मछली पालन से जुड़े हुए लोगों को सस्ते लोन की सुविधा दी जाएगी।

मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को आसान लोन मिलने से घरेलू बाजारों का विस्तार होगा जिससे घरेलू बाजार में मछली और मत्स्य उत्पादक गुणवत्ता में सुधार आएगा। इस योजना के माध्यम से मत्स्य पालन क्षेत्र में लोगों के लिए बेहतर लोन की पहुंच सुनिश्चित होगी और इससे जुड़े बुनियादी ढांचे के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana

#कैबिनेट ने मत्स्य पालन क्षेत्र के सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा के तहत केंद्रीय क्षेत्र की उप-योजना “प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (पीएम-एमकेएसएसवाई)” को मंजूरी दी और अगले चार वर्षों में छह हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की परिकल्पना की। pic.twitter.com/y1Wq1lgcb2 — Arjun Munda (@MundaArjun) February 8, 2024

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह–योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम PM Matsya Kisan Samridhi Saha Yojana
शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी मछली और मत्स्य पालन करने वाले नागरिक
उद्देश्य मत्स्य पालन क्षेत्र को औपचारिक बनाना और मत्स्य पालन से जुड़े सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को समर्थन देना
बजट राशि 6,000 करोड़ रुपए
श्रेणी केंद्र सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

PM MKSSY Yojana 2024 का उद्देश्य

केंद्र सरकार द्वारा PM Matsya Kisan Samridhi Saha Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य निम्न प्रकार है जो कि नीचे दिए गए हैं।

  • घरेलू बाजार मछलियों से बने प्रोडक्ट की गुणवत्ता में सुधार लाना,
  • पर्यावरण क्षेत्र की पहल को बढ़ावा देना,
  • गुणवत्ता वाली मछली उत्पादन पर जोर देना,
  • व्यवसाय करने में आसानी और पारदर्शिता की सुविधा प्रदान करना,
  • उत्पादन, उत्पादकता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जलीय कृषि के लिए बीमा कवरेज के माध्यम से बीमारी के कारण जरूरी है किसी फसल को होने वाले नुकसान से जुड़े मुद्दों का समाधान करना, मूल्यवर्धन और मूल्य सृजन के माध्यम से निर्यात से जुड़ी प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना।
  • नौकरी और सुरक्षित कार्य स्थलों की सृजन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना आदि।

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना

मत्स्य योजना में मछुआरों, मछली किसानों और मछली श्रमिकों को ये होगा फायदा

  • PM Matsya Kisan Samridhi Saha Yojana के माध्यम से वित्त वर्ष 2024-25 से वित्त वर्ष 2026-27 तक 4 सालों में मछली सेक्टर में 6000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।
  • PM MKSSY से मछली उत्पादन, सी फूड प्रोडक्शन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
  • मछुआरों, मत्स्य पालन से जुड़े लोगों सहित इस सेक्टर से जुड़े युवाओं के लिए नौकरियों के अवसर पैदा करेंगे।
  • मछली पालन में पारंपरिक सब्सिडी से प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन की ओर धीरे-धीरे बदलाव होगा।
  • PM MKSSY के माध्यम से 40 लाख छोटे और सूक्ष्म उद्यमों को कार्य आधारित पहचान प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा 6.4 लाख सूक्ष्म उद्यमों को और 5,500 मत्स्य पालन सहकारी समितियां को सहायता संस्थागत ऋण तक पहुंच प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से मत्स्य क्षेत्र में 1.70 लाख नौकरियों के अवसर पैदा होंगे।
  • इनमें से 75000 नौकरियां महिलाओं को दी जाएगी। नौकरी और सुरक्षित कार्यस्थल के संरक्षण के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह–योजना 2024 के लक्ष्य

  • नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म के तहत मछुआरों, मछली किसानों और सहायक श्रमिकों के स्वयं पंजीकरण की मदद से मछली श्रमिकों की कार्य आधारित डिजिटल पहचान तैयार की जाएगी।
  • मत्स्य पालन से जुड़े सूक्ष्म और लघु उद्यमों को संस्थागत वित्तपोषण तक पहुंच की सुविधा प्रदान करना।
  • लाभार्थियों को बीमा खरीदने के लिए एकमुश्त प्रोत्साहन प्रदान करना।
  • नौकरियों के निर्माण और रखरखाव समेत मछली पालन क्षेत्र की मूल्य श्रृंखला दक्षता में सुधार के लिए प्रदर्शन अनुदान के माध्यम से छोटी और माइक्रो यूनिट को प्रोत्साहित करना।
  • नौकरियों के सृजन और देखरेख सहित मछली व मत्स्य उत्पाद सुरक्षा और गुणवत्ता प्रणालियों को अपनाने के साथ ही उनके विस्तार के लिए प्रदर्शन अनुदान के माध्यम से सूक्ष्म और लघु उद्यमों को प्रोत्साहित करना।

PM Matsya Kisan Samridhi Saha Yojana के लक्षित लाभार्थी

इस योजना के अंतर्गत निम्नलिखित को लक्षित लाभार्थी के रूप में शामिल किया जा सकता है।

  • मछुआरे, मछली किसान, मछली श्रमिक, मछली विक्रेता या ऐसे अन्य व्यक्ति जो सीधे मत्स्य पालन मूल्य श्रृंखला से जुड़े हुए हैं।
  • मछली किसान उत्पादक संगठनों (FFPO) में किसान उत्पादक संगठन भी शामिल रहेंगे।
  • मालिकाना फॉर्म, साझेदारी फॉर्म, भारत में पंजीकृत कंपनियों, सोसायटी, समिति देयता भागीदारी, सहकारी समितियों जैसे ग्राम स्तरीय संगठनों के रूप में सूक्ष्म और एवं मत्स्य पालन व जलीय कृषि मूल्य श्रृंखला में लगे स्टार्ट अप।
  • अन्य कोई लाभार्थी जिन्हें भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग द्वारा लक्षित लाभार्थियों के रूप में शामिल किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह–योजना 2024 के लिए पात्रता

  • PM MKSSY के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • जल कृषि करने वाले किसानों के साथ-साथ मछुआरा और मछली पालन करने वाले लोग इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • मत्स्य पालन क्षेत्र के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमी योजना के लिए पात्र होंगे।
  • इस योजना के लिए महिलाएं भी पात्र होगी।
  • मछली किसान उत्पादक संगठनों के साथ-साथ किसान उत्पादक संगठन भी इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

पीएम कौशल विकास योजना सर्टिफिकेट डाउनलोड

PM Matsya Kisan Samridhi Saha Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह–योजना 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

PM Matsya Kisan Samridhi Saha Yojana के अंतर्गत आवेदन करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। सरकार द्वारा केवल 6000 करोड़ रुपए योजना के लिए खर्च किए जाने की मंजूरी दी गई हैं। जैसे ही सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन से संबंधित जानकारी सार्वजनिक की जाएग। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सके। फिलहाल अभी आपको इस योजना के लागू होने का इंतजार करना होगा।

FAQs

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना का लाभ किसे मिलेगा? प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना का लाभ देश में मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को मिलेगा। PM Matsya Kisan Samridhi Saha Yojana को कितने सालों तक संचालित किया जाएगा? Matsya Kisan Samridhi Saha Yojana को 4 सालों 2026-27 तक संचालित करने के लिए 6000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। PM MKSSY के अंतर्गत कितनी महिलाओं को रोजगार मिलेगा? PM MKSSY के अंतर्गत 75,000 महिलाओं को रोजगार मिलेगा।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *