राजस्थान में सरकार बनने पर गृह लक्ष्मी गारंटी योजना शुरू होगी, महिलाओं को मिलेंगे ₹10 हजार प्रतिवर्ष

Gruha Laxmi Guarantee Yojana – राजस्थान में कांग्रेस की सरकार महिलाओं के लिए खास ध्यान रखते हुए नई-नई योजनाएं शुरू कर रही है। और अब फिर से विशेष रूप से ग्रहणियो के लिए एक नई योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसका नाम गृह लक्ष्मी गारंटी योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रत्येक वर्ष महिलाओं को 10,000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। ताकि ऐसी महिलाओं को जो अपने परिवार की देखभाल करती है और अपने बच्चों की देखभाल के साथ-साथ घर परिवार को भी अच्छे से संभालती है। उन सभी महिलाओं को राजस्थान सरकार गृह लक्ष्मी योजना के तहत गारंटी देने जा रही है।

अगर आप भी राजस्थान की महिला है और सरकार द्वारा राजस्थान गृह लक्ष्मी गारंटी योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहती है तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Rajasthan Griha Laxmi Guarantee Yojana 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। तो आईए विस्तार से जानते हैं राजस्थान गृह लक्ष्मी गारंटी योजना के बारे में।

Rajasthan

Rajasthan Gruha Laxmi Guarantee Yojana 2024

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने झुंझुनू जिले के अरड़ावता में जनसभा को संबोधित करते हुए महिलाओं के लिए गृह लक्ष्मी गारंटी योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस घोषणा के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे। Gruha Laxmi Guarantee Yojana के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा महिला मुखिया को आर्थिक सहायताप्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत हर साल ग्रहणी महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया को राजस्थान सरकार द्वारा 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

यह आर्थिक सहायता राशि महिला मुखिया के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। ताकि प्रदान की जाने वाली इस राशि का उपयोग महिलाएं अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कर सके। यह योजना राज्य की महिलाओं को सम्मानित कर उनकी आर्थिक स्थिति में सहयोग करेगी। जिससे वह आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन व्यतीत कर सकेगी।

इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना

आज झुंझुनूं में श्रीमती प्रियंका गांधी ने प्रदेश की महिलाओं को ये 2 गारंटियां दीं:

●₹500 में सिलेंडर 1.04 करोड़ परिवारों के लिए
● ₹10 हजार परिवार की महिला मुखिया को हर साल

महिला सशक्तीकरण के इस नए अध्याय का स्वागत जनता ने “काम किया दिल से, कांग्रेस फिर से” के उद्घोष के साथ… pic.twitter.com/cwRafpSWor — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 25, 2023

राजस्थान गृह लक्ष्मी गारंटी योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Gruha Laxmi Guarantee Yojana
किसके द्वारा घोषणा की गई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा
राज्य राजस्थान
उद्देश्य परिवार की महिला मुखिया को आर्थिक सहायता प्रदान कर आत्मनिर्भर बन सके
लाभार्थी राज्य में परिवार की महिला मुखिया
योजना की वर्तमान स्थिति योजना शुरू करने की घोषणा की गई है लेकिन शुरू नहीं
आधिकारिक वेबसाइट जल्द शुरू की जाएगी

Gruha Laxmi Guarantee Yojana का उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा गृह लक्ष्मी गारंटी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की सभी पात्र परिवार की महिला मुखिया को प्रतिवर्ष 10,000 की राशि प्रदान करना है क्योंकि घर की लक्ष्मी घर के लोगों के लिए खाना बनाती है और वह अपने परिवार की खुद गारंटी लेती है इसलिए राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को सम्मानित करने और उनको आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रतिवर्ष दो या तीन किस्तों में 10,000 की राशि दी जाएगी। ताकि महिलाएं आत्मनिर्भरता के साथ अपने परिवार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना

किस्तों में दी जाएगी 10,000 रुपए की राशि

Gruha Laxmi Guarantee Yojana के तहत राज्य सरकार द्वारा राज्य की महिला मुखिया को हर साल 10,000 रुपए की राशि दी जाएगी। राजस्थान सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली यह राशि किस्तों में दी जाएगी। जो कि दो या तीन किस्तों में हो सकती है। यानी इस योजना के तहत 10,000 की राशि एकमुश्त न दी जाकर अलग-अलग किस्तों में दी जाएगी। जो सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। ताकि महिलाओं को धीरे-धीरे इस योजना का लाभ मिल सके। राजस्थान गृह लक्ष्मी योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

राजस्थान गृह लक्ष्मी गारंटी योजना के लाभ एवं विशेषताएं

Rajasthan Gruha Laxmi Guarantee Yojana के माध्यम से परिवार की महिला मुखिया को लाभ दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से परिवार की महिला मुखिया को प्रतिवर्ष सरकार द्वारा 10,000 रुपए आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे। Rajasthan Griha Lakshmi Guarantee Scheme के तहत राज्य की ग्रहणियों को प्रतिवर्ष दो या तीन किस्तों में 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। राजस्थान सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली राशि सीधेइस योजना का लाभ परिवार में केवल एक महिला को ही दिया जाएगा। आपको बता दे कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इस योजना को शुरू करने की तैयारी की जाएगी।

Rajasthan Gruha Laxmi Guarantee Yojana के लिए पात्रता

  • राजस्थान गृह लक्ष्मी गारंटी योजना के लिए आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी में चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल राज्य की महिला ही आवेदन करने हेतु पात्र होगी।
  • आवेदक महिला को परिवार की महिला मुखिया होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

राजस्थान गृह लक्ष्मी गारंटी योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें

Rajasthan Gruha Laxmi Guarantee Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए अभी राज्य की पात्र महिलाओं को थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि अभी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा इस योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है यदि कांग्रेस राजस्थान में होने वाले चुनाव जीती है तो सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया जाएगा आवेदन करने के लिए कोई भी आधिकारिक वेबसाइट अभी सरकार द्वारा जारी नहीं की गई है जैसे ही कोई अन्य सूचना सरकार द्वारा इस योजना से संबंधित जारी की जाएगी हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से जरूर बताएंगे