राजीव गांधी स्वरोजगार योजना शुरू हुई, HP में युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana – हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए साथी युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कैबिनेट बैठक में एक नई योजना को शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है। जिसका नाम राजीव गांधी स्वरोजगार योजना है। हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु व्यवसाय स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा मशीनरी पर 25% से लेकर 35% तक का अनुदान दिया जाएगा। ताकि राज्य में बेरोजगारी दर को कम किया जा सके। अगर आप भी हिमाचल प्रदेश के नागरिक है और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से HP Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। तो आइए जानते हैं राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के बारे में।

HP

HP Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana 2024

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा राज्य के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हाल ही में कैबिनेट बैठक के दौरान हुई अध्यक्षता में 17 मई 2023 को राजीव गांधी स्वरोजगार योजना को शुरू करने की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस योजना के माध्यम से 2026 तक राज्य को हरित बनाने और देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आदर्श राज्य के रूप में विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा युवाओं को ई बसें, इलेक्ट्रिक टैक्सियां, इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। साथ ही 1 मेगावाट तक वाणिज्यिक सौर ऊर्जा परियोजना, मत्स्य पालन की परियोजनाओं के लिए भी युवाओं को प्रोत्साहन एवं सुविधाएं प्रदान की जाएगी। ताकि इस योजना के माध्यम से अन्य युवाओं को भी लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा सके और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

हिमाचल मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना

#राजीव_गांधी_स्वरोजगार_योजना #SelfEmployed #enterprenuership #e_vehiclesubsidy #GreenStateVision pic.twitter.com/LQeyALXl59 — Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) July 3, 2023

हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के द्वारा
लाभार्थी राज्य के युवा
उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना और उद्यमशीलता को बढ़ावा
राज्य हिमाचल प्रदेश
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा राजीव गांधी स्वरोजगार योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना और उद्यमशीलता को बढ़ावा देकर आजीविका प्रदान करना है। स्वरोजगार को प्रोत्साहन प्रदान कर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हिमाचल प्रदेश को 2026 तक देश का पहला हरित ऊर्जा राज्य और आदर्श राज्य के रूप में विकसित करना है। इस योजना का लाभ प्राप्त कर दूसरे युवाओं को भी स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। जिससे राज्य में बेरोजगारी दर में कमी हो सकेगी। और पर्याप्त रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

हिमाचल प्रदेश बेरोजगारी भत्ता

Rajiv

हिमाचल राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के अंतर्गत मिलने वाला अनुदान

मुख्यमंत्री सुक्खू जी के द्वारा बताया गया है कि राज्य का अगर कोई युवा डेंटल क्लीनिक की स्थापना करना चाहता है या फिर मछली पालन से जुड़ी परियोजनाओं का विस्तार करना चाहता है तो उसे राज्य सरकार द्वारा अनुदान प्रदान किया जाएगा। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाने वाला अनुदान 60 लाख रुपए तक के उपकरण के लिए देय होगा। राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत प्रदान की जाने वाली अनुदान की जानकारी नीचे सूची में दी गई है।

कैटेगरी अनुदान
जनरल कैटेगरी 25%
अनुसूचित जाति/जनजाति 30%
महिला/दिव्यांग 35%
इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद 50%
सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 40% (Up to 250 KW to 2 MW)

Himachal Pradesh Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • हिमाचल प्रदेश के युवाओं को रोजगार स्थापित करने के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राजीव गांधी स्वरोजगार योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य हिमाचल को साल 2026 तक देश में हरित ऊर्जा राज्य बनाने और इलेक्ट्रिक वाहनों के रूप में विकसित करना है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को ई टैक्सियां, ई बसें, ई ट्रैक खरीदने के लिए अनुदान दिया जाएगा।
  • साथ ही 1 मेगावाट तक वाणिज्यिक सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के लिए प्रोत्साहन, रियायते और सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा।
  • Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana 2024 के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 10 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • इस योजना के तहत डेंटल क्लीनिक के लिए सरकार द्वारा 60 लाख तक की मशीनें पर 25% से लेकर 35% तक का अनुदान दिया जाएगा।
  • वहीं जरूरी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सरकार द्वारा 50% सब्सिडी और सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 40% सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।
  • राज्य की महिला और दिव्यांगजनों को राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत मशीनरी पर 35% सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।
  • राजीव गांधी स्वरोजगार योजना का लाभ प्राप्त कर युवा आत्मनिर्भर एवं सशक्त हो सकेंगे।
  • यह योजना युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
  • आने वाले कुछ ही सालों में इस योजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाया जा सकेगा और युवाओं को अपने राज्य में ही रोजगार मिल सकेगा।
  • Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana लाभार्थी की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सहायता करेगी।

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना

हिमाचल राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के लिए पात्रता

  • राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक को हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • हिमाचल प्रदेश के वही युवा इस योजना के लिए पात्र होंगे। जो स्वरोजगार से जुड़ना चाहते हैं।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मशीनरी के बिल
  • दिव्यांग होने का प्रमाण पत्र(दिव्यांग की स्थिति में)
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत राज्य के जो भी युवा ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि फिलहाल अभी 17 मई 2023 को मंत्रिपरिषद में राजीव गांधी स्वरोजगार योजना को मंजूरी प्रदान की गई है। जल्द ही सरकार द्वारा इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। और साथ ही ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट को भी लॉन्च किया जाएगा। जैसे ही हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा Rajiv Gandhi swarojgar Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर स्वरोजगार स्थापित कर सकें।

Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana FAQs

राजीव गांधी स्वरोजगार योजना क्या है? Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana के माध्यम से राज्य के युवाओं को ई बसें, इलेक्ट्रिक टैक्सिया, इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana को किसने और किसके लिए शुरू किया गया है? राजीव गांधी स्वरोजगार योजना को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए शुरू किया गया है। Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana को मंजूरी कब प्रदान की गई? राजीव गांधी स्वरोजगार योजना को 17 मई 2023 को मंजूरी प्रदान की गई। राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं महिलाओं को कितनी सब्सिडी दी जाएगी? Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को 35% सब्सिडी दी जाएगी।