यूपी में गेहूं खरीद हेतु किसान पंजीकरण करें ऑनलाइन। UP Gehu Kharid 2024 -25

UP Gehu Kharid Registration – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय दुगनी करने और उनके भविष्य को और सुनहरा करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं जिससे किसान भाइयों कोकिसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। कई बार ऐसा होता है कि किसानों को अपनी फसल कम दामों पर बेचनी पड़ती है जिसके कारण उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के किसान अपनी फसल को सही मूल्य पर राज्य सरकार को बेच सकेंगे। सरकार ने इस पोर्टल का नाम खाद एवं रसद विभाग ई उपार्जन व ई क्रय प्रणाली रखा है।

राज्य के जो भी किसान इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें अपनी गेहूं की फसल सरकार को बेचने के लिए सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से UP Gehu Kharid Online Kisan Panjikaran से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। साथ ही आपको बताएंगे कि पंजीकरण करवाने के लिए आपको किन-किन आवश्यक दस्तावेज की जरूरत होगी।

UP

UP Gehu Kharid Registration 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन की शुरुआत की गई है। राज्य के सभी किसानों को सरकार की तरफ से यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन फसल बेचने की सुविधा प्रदान की गई है। इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को ई क्रय प्रणाली के तहत अपना पंजीकरण करवाना होगा। जिसके बाद किसान अपनी फसल समय रहते और उचित समर्थन मूल्य पर सरकार को बेच सकेंगे। पंजीकरण के बिना कोई भी किसान अपने गेहूं को सरकारी गोदाम पर नहीं बेच सकते हैंं।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की सुविधा हेतु मंडियों में अपनी फसल पहुंचने के लिए टोकन की सुविधा भी उपलब्ध की गई है। अगर गेहूं खरीद केंद्रों में किसान स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते हैंं तो वह अपने परिवार के किसी अन्य सदस्यों को केंद्रों में भेज सकते हैंं। ऑनलाइन खरीद के माध्यम से सरकार न केवल किसानों की फसलों को उचित समर्थन मूल्य पर खरीदेंगी बल्कि उन्हें कई बार फसल समय पर न बिकने से होने वाले नुकसान से भी बचाएगी।

UP Dhan Kharid

यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम UP Gehu Kharid
शुरू किया गया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
संबंधित विभाग खाद एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश सरकार
पोर्टल का नाम ई क्रय प्रणाली, ई उपार्जन पोर्टल
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य किसानों को ऑनलाइन फसल बेचने की सुविधा प्रदान करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://eproc.up.gov.in/

उत्तर प्रदेश गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का उचित समर्थन मूल्य प्रदान करना है जिसके लिए किसान बिना किसी परेशानी के अपनी फसल को ऑनलाइन पंजीकरण कर आसानी से सरकार को बेच सकते हैंं। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि जब किस समय पर अपनी पसंद नहीं भेज पता है तो उसकी फसल खराब होने लगती है इस समय किसानों को अपनी फसल बहुत ही कम दामों पर बेचनी पड़ती है जिससे उन्हें नुकसान भी होता है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश के किसान अपना पंजीकरण कर यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन कर सकते हैंं जिससे किसानों को अपनी फसल सरकार को बेचने की सुविधा मिलेगी।

UP Agriculture Registration

ई क्रय प्रणाली के लाभ

  • राज्य के जो भी किसान ई प्रणाली पोर्टल या ई उपार्जन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाते हैं तो उन्हें फसल बेचने के लिए मंडी तक नहीं जाना होगा।
  • ई क्रय पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को निर्धारित तिथि का टोकन दिया जाएगा। जिसके अनुसार किसान अपने नजदीकी क्रय केंद्र पर जाकर अपनी फसल बेच सकते हैंं।
  • किसानों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा जगह जगह पर कांटे लगाए गए जहां किसान अपनी लाई गई फसल को तोल सकते हैंं।
  • अपनी फसल बेचने के लिए किसानों को अपना पंजीकरण फॉर्म का प्रिंट आउट ऑनलाइन जनरेट किया गया टोकन साथ ले जाना होगा।
  • किसानों को अब अपनी फसल तैयार होने पर ग्राहक ढूंढने और फसल बेचने का इंतजार नहीं करना होगा।
  • सरकार द्वारा फसल के क्रय होने पर 72 घंटे के बाद ही किसानों के बैंक खाते में धनराशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण के माध्यम से ही आवेदन करने पर किसानों को उचित समर्थन मूल्य प्रदान किया जाएगा।

UP Gehu Kharid Online Kisan Panjikaran के लिए पात्रता

  • यूपी गेहूं खरीद के लिए केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी किसान ही पात्र होंगे।
  • राज्य के जो किसान बाजार भाव के आधार पर अपनी फसल बेचने के इच्छुक हैं वह अपना पंजीकरण कर सकते हैंं।
  • आवेदक किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश गेहूं खरीद किसान पंजीकरण करने हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर
  • भूमि के कागजात
  • कंप्यूटराइज खतौनी खाता संख्या सहित
  • किसान कार्ड
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

पारदर्शी किसान सेवा योजना

UP Gehu Kharid हेतु किसान पंजीकरण कैसे करें?

अगर आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं और अपने गेहूं की खरीद ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंं।

  • गेहूं खरीद हेतु पंजीकरण के लिए सबसे पहले आपको खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
UP
  • होम पेज पर आपको गेहूं खरीद हेतु किसान पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
UP
  • आपको इस पेज पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया को कुल 7 चरणों में पूरा करना होगा।
  • अब आपके ऊपर दिए गए विकल्पों में से पंजीकरण प्रपत्र के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको एप्लीकेशन पूछे गई जानकारी जैसे किस मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको आगे बढ़े के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण फार्म में पूछी गई आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • जैसे आपका नाम, पिता का नाम, जेंडर, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, किसान की भूमिका विवरण, किसान के निवास का पता, किसान के बैंक का विवरण आदि।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश किसान पंजीकरण फॉर्म में संशोधन कैसे करें?

अगर आपने UP Gehu Kharid ऑनलाइन किसान पंजीकरण के समय कुछ जानकारी गलत दर्ज कर दी है या फिर आप कुछ अन्य आवश्यक संशोधन करना चाहते हैं तो आप अपने यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकते हैंं जिसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले आपको खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको पंजीकरण संशोधन का विकल्प दिखाई देगा। आपको उसे पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने किसान पंजीकरण संशोधन प्रपत्र खुल जाएगा।
  • अब आप अपने फॉर्म में हुई त्रुटि में सुधार कर सकते हैंं और अपने द्वारा दी गई जानकारी में बदलाव कर सकते हैंं।
  • इसके बाद सारी जानकारी एक बार सही से चेक कर लें।
  • इस प्रकार आप यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण के आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकते हैंं।

UP Gehu Kharid Online Kisan Panjikaran का पंजीकरण फॉर्म कैसे प्रिंट करें?

  • यूपी गेहूं खरीद हेतु किसान पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद फॉर्म को डाउनलोड और प्रिंट करने के लिए आपको की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको गेहूं खरीद हेतु किसान पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा जहां पर आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे।
  • आपको पंजीकरण फॉर्म प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
उत्तर
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • आपको इस पेज पर किसान मोबाइल नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर आगे बढ़े के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण का फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट ले सकते हैंं।

पोर्टल पर आवेदन लॉक के बाद टोकन बनाने की प्रक्रिया

किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करने के साथ-साथ टोकन भी बनाना आवश्यक है जिससे आपको यह पता चल पाएगा कि आप मंडी में अपनी फसल किस समय और किस दिन लेकर जा सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको आवेदन लॉक के उपरांत टोकन बनाएं के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर किसान पंजीयन आईडी और पंचायत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने टोकन के सभी विवरण खुल जाएंगे यह टोकन सभी किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भी सेंड किया जाएगा।
  • इस टोकन में आपका गेहूं बेचने हेतु समय और दिन निर्धारित किया गया होगा।
  • इस प्रकार आप यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण के आवेदन के लॉक होने के पश्चात अपना टोकन निकाल सकते हैंं।

FAQs

यूपी गेहूं खरीद के माध्यम से ऑनलाइन गेहूं कैसे बेचे? किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए खाद एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करना होगा। किसानों के बैंक खाते में गेहूं का पैसा कब तक आ जाएगा? बैंक खाते में गेहूं के विक्रय के 72 घंटे बाद पैसा बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। UP Gehu Kharid ऑनलाइन किसान पंजीकरण से क्या लाभ होगा? यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन पंजीकरण करने किसानों को अपनी फसल की खरीद हेतु ग्राहक मिलने से संबंधित परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिससे किसान समय से अपनी फसल को सही दाम पर सरकार को बेच सकेंगे।