उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना के अंतर्गत मिलेगा फ्री सोलर पंप, आवेदन करें

UP Kisan Uday Yojana – किसानों की खेती में सुधार करने तथा किसानों की सहायता करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी किसान उदय योजना 2024 का शुभारंभ किया गया है। यूपी किसान उदय योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को फ्री सोलर पंप मुहैया कराए जाएंगे। जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए UP Kisan Uday Yojana के तहत 10 लाख सोलर पंप प्रदान करने का लक्ष्य रखा है। अगर आप उत्तर प्रदेश के किसान है और आप भी फ्री सोलर पंप प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इस योजना के तहत फ्री सोलर पंप के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आपसे निवेदन है कि आप इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़े।

UP

UP Kisan Uday Yojana 2024

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी किसान उदय योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को फ्री सोलर पंप दिए जाएंगे और राज्य सरकार 5 वर्षों तक इनके रखरखाव की भी जिम्मेदारी लेगी। इन पंप से पहले की तुलना में बिजली का कम खर्च होगा। यानी बिजली की बचत होगी। फ्री सोलर पंप प्राप्त करने से किसानों को खेती करने में भी आसानी होगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत 10 लाख किसानों को सोलर पंप मुफ्त में मुहैया कराए जाएंगे। जिससे लाखों किसानों को लाभ मिलेगा। किसान उदय योजना के कार्यान्वयन के लिए सरकार द्वारा 70 करोड़ रुपए का बजट पास किया गया है। सरकार द्वारा किसान उदय योजना को चरणों में लागू किया जाएगा।

यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना

उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम UP Kisan Uday Yojana
आरंभ की गई मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के किसान
उद्देश्य राज्य किसानों को मुफ्त में सोलर पंप उपलब्ध कराना
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट http://upagriculture.com/

UP Kisan Uday Yojana का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी किसान उदय योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को फ्री सोलर पंप प्रदान करना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना है। इस योजना के माध्यम से किसानों की खेती में अच्छी उपज होगी और आय बेहतर होगी। सोलर पंप लगने से किसानों को बारिश और बिजली पर आश्रित नहीं होना होगा। यूपी किसान उदय योजना के माध्यम से किसानों में आत्मनिर्भरता आएगी। सोलर पंप लगने से से राज्य के सभी किसानों की फसलों की सिंचाई उचित समय पर और सुचारू रूप से हो सकेगी। UP Kisan Uday Yojana के माध्यम से फ्री सोलर पंप प्राप्त करके किसानों को सिंचाई संबंधी किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना होगा।

UP Agriculture Token Generate

UP Kisan Uday Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी किसान उदय योजना की शुरुआत की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को फ्री सोलर पंप दिए जाएंगे।
  • यूपी किसान उदय योजना के माध्यम से सरकार द्वारा 10 लाख किसानों को लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत सरकार द्वारा कार्यान्वयन के लिए 70 करोड़ रुपए खर्च करने का बजट निर्धारित किया गया है।
  • अब किसानों को बिजली पर ही निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और बिजली के बिल में 35% तक की कमी आएगी।
  • सोलर पंप लगने से किसानों को बारिश का इंतजार नहीं करना होगा।
  • सोलर पंप 5 से 7.5 हॉर्स पावर के यूपी किसान उदय योजना में दिए जाएंगे।
  • UP Kisan Uday Yojana के अंतर्गत दिए जाने वाले सोलर पंप को मोबाइल फोन के द्वारा भी ऑपरेट किया जा सकता है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुफ्त सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • जिनकी देखरेख का उत्तर दायित्व सरकार 5 वर्षों के लिए लेगी।

यूपी किसान उदय योजना के लिए पात्रता

  • यूपी किसान उदय योजना का लाभ पाने के लिए आवेदक को यूपी का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल एक किसान ही ले सकता है।
  • किसान जिनके पास राज्य के ऐसे किसान जिनके पास सोलर पंप सेट नहीं है उन्हें इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • यदि कोई किसान पहले से ही किसी अन्य किसान योजना का लाभ ले रहा है तो वह भी इस योजना के लिए पात्र होगा।
  • आवेदक के पास कृषि योग्य खुद की भूमि होनी चाहिए तभी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होगा।

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर

UP Kisan Uday Yojana का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • खेती की जमीन के कागजात
  • किसान विकास पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मूलनिवासी पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण

उत्तर प्रदेश फ्री सोलर पंप लगवाने के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
UP
  • होम पेज पर आपको आवेदन के पहले लॉगइन आईडी बनानी होगी।
  • जिसके लिए आपको पहले CUG यूजर लॉगइन के बॉक्स में पूछी गई जानकारी जैसे जनपद चुने, यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। आपकी लॉगइन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • अब आपको पंजीकरण करे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी किसान उदय योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।