उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण 2023 – ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन। एप्लीकेशन स्टेटस

Uttarakhand Shramik Panjikaran – हमारे देश में श्रमिकों को कई प्रकार की आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती है। जिससे कि श्रमिकों को विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान किए जाते हैं। उत्तराखंड सरकार ने भी उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण सुविधा आरंभ की है। उत्तराखंड के सभी श्रमिकों को यह पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। पंजीकृत श्रमिकों को सरकार द्वारा सभी प्रकार की योजनाएं प्रदान की जाएंगी। आज हम आपको Uttarakhand Shramik Panjikaran 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण क्या है? इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि।

उत्तराखंड

Uttarakhand Shramik Panjikaran 2023

इस योजना के माध्यम से प्रदेश के श्रमिकों को आर्थिक सहायता तथा विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिससे कि श्रमिक आत्मनिर्भर तथा सशक्त बन सके। उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण 2024 के माध्यम से निर्माण श्रमिकों का भविष्य सुरक्षित बनाया जाएगा। इसी के साथ इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को होने वाली आर्थिक तंगी से भी मदद मिलेगी। राज्य के वह सभी श्रमिक जो अलग-अलग कार्य करने वाले मजदूर हैं वह इस योजना के अंतर्गत आवेदन करवा सकते हैंं। आवेदन ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है। ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के लिए सीएससी केंद्र जाना होगा तथा ऑफलाइन पंजीकरण करवाने के लिए श्रम विभाग में जाना होगा। Uttarakhand Shramik Panjikaran 2023 का लाभ पुल बनाने वाले, सड़क बनाने वाले, सिंचाई पानी निकासी करने वाले, पाइप लाइन डालने वाले, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन आदि श्रमिक उठा सकते हैंं।

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण के लाभार्थी

  • प्लंबर
  • इलेक्ट्रिशियन
  • टेलीविजन, लिफोन मोबाइल टावर लगाने वाले
  • टावर का कार्य करने वाले
  • पाइप लाइन लगाने वाले
  • जलशाय के अंतर्गत कार्य करने वाले
  • बांध, नहर बनाने का कार्य करने वाले
  • तेल एवं गैस इंस्टॉलेशन का कार्य करने वाले मजदूर
  • जलकल में काम करने वाले श्रमिक
  • परेषण एवं वितरण का कार्य करने वाले श्रमिक
  • विद्युत उत्पादन में कार्य करने वाले श्रमिक
  • बाढ़ नियंत्रण का कार्य करने वाले
  • सुरंग का कार्य करने वाले
  • सिंचाई पानी निकासी करने वाले श्रमिक
  • पुल बनाने वाले
  • सड़क बनाने वाले
  • हवाई पट्टी बनाने वाले

Details Of Uttarakhand Shramik Panjikaran 2024

योजना का नाम उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण
किस ने लांच की उत्तराखंड सरकार
लाभार्थी उत्तराखंड के श्रमिक
उद्देश्य सभी श्रमिकों का पंजीकरण करना
आधिकारिक वेबसाइट https://www.uklmis.in/Index-hi.aspx
साल 2023

ई श्रमिक कार्ड

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण का उद्देश्य

श्रमिक पंजीकरण 2023 का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी श्रमिकों को पंजीकृत करना है। जिससे कि सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए संचालित की जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी श्रमिकों तक पहुंचाया जा सके। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। जिससे वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे तथा उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। UK Shramik Panjikaran 2023 का एक मुख्य उद्देश्य श्रमिक के भविष्य को सुरक्षित बनाना भी है। इस योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के श्रमिक आवेदन कर सकते हैंं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैंं।

Uttarakhand Shramik Panjikaran के अंतर्गत श्रमिकों के बच्चों के लिए प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता

कक्षा आर्थिक सहायता(प्रति माह)
कक्षा 1 से कक्षा 5 ₹200
कक्षा 6 से कक्षा 8 ₹300
कक्षा 9 से कक्षा 10 ₹400
कक्षा 11 से कक्षा 12 तथा ITI ₹500
ग्रेजुएट,पोस्ट ग्रेजुएट और उसके सामान डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए ₹800
पॉलिटैक्निक ₹1000
उच्च शिक्षा हेतु (उच्च व्यावसायिक शिक्षा) ₹2500

निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित की जाने वाली योजनाएं

शौचालय निर्माण सहायता

इस योजना के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों को शौचालय बनवाने के लिए ₹12000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता उनको दो किस्तों में प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी को एक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा जिसमें उसको यह घोषणा करनी होगी कि लाभार्थी ने पहले इस प्रकार की किसी दूसरी योजना का लाभ नहीं उठाया है।

प्रसूति सहायता योजना

इस योजना के अंतर्गत निर्माण श्रमिक महिला को प्रसूति की अवधि में पुत्र का जन्म होने पर ₹15000 तथा पुत्री का जन्म होने पर ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री अंत्योदय नि:शुल्क गैस रिफिल योजना

पुत्री/स्वयं महिला श्रमिक के विवाह सहायता योजना

इस योजना के माध्यम से श्रमिक महिला की पुत्री के विवाह के लिए या श्रमिक महिला के खुद के विवाह के लिए ₹100000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

औजार/उपयोगी उपकरण वितरण

योजना के माध्यम से लाभार्थी को ₹10000 तक की टूल किट प्रदान की जाएगी। इस टूल किट में गैस चूल्हा, छाता, साइकिल, सिलाई मशीन, सोलर लालटेन आदि जैसी चीजें होंगी।

चिकित्सा सहायता

निर्माण श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सहायता भी प्रदान की जाएगी।

अंत्येष्टि संस्कार सहायता

इस योजना के अंतर्गत मृतक कामगार के अंतिम संस्कार के खर्च के लिए मृतक के परिवार को ₹10000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मृत्युपरांत सहायता

इस योजना के माध्यम से कार्य के दौरान किसी दुर्घटना से मृत्यु होने पर मृतक के परिवार को ₹500000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी तथा सामान्य मृत्यु होने पर ₹300000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

निशक्तता पेंशन योजना

इस योजना के माध्यम से स्थाई रूप से निशक्तता होने पर सरकार द्वारा पेंशन प्रदान की जाएगी। यह पेंशन 1500 रुपए प्रतिमाह प्रदान की जाएगी। इसके अलावा लाभार्थी के परिवार को ₹50000 की धनराशि आर्थिक तौर पर मदद के लिए प्रदान की जाएगी।

मकान निर्माण के लिए

योजना के माध्यम से लाभार्थी को मकान की खरीद तथा मकान के निर्माण के लिए ₹100000 का एडवांस लोन प्रदान किया जाएगा।

पेंशन योजना

इस योजना के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर ₹1500 की पेंशन प्रति महीने प्रदान की जाएगी। यदि पेंशनभोगी की मृत्यु हो जाती है तो पेंशनभोगी के पति या पत्नी को पेंशन की राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि ₹500 प्रति माह प्रदान की जाएगी।

Uttarakhand Shramik Panjikaran 2023 के लाभ तथा विशेषताएं

  • उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण को उत्तराखंड के श्रमिकों के लिए आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से उत्तराखंड के सभी श्रमिकों का पंजीकरण किया जाएगा।
  • पंजीकृत श्रमिकों को सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए संचालित की जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा तथा उनकी आर्थिक सहायता भी की जाएगी।
  • Uttarakhand Shramik Panjikaran 2023 के माध्यम से श्रमिक आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनेंगे।
  • इस योजना के माध्यम श्रमिकों का भविष्य सुरक्षित बनाया जा सकेगा।
  • श्रमिकों को होने वाली आर्थिक तंगी में भी इस योजना के माध्यम से मदद प्राप्त होगी।
  • राज्य के सभी श्रमिक इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैंं और इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैंं।
  • ऑनलाइन आवेदन सीएससी केंद्र के माध्यम से किया जाएगा तथा ऑफलाइन आवेदन श्रम विभाग के माध्यम से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण 2023 की पात्रता

  • आवेदक श्रमिक होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदक उत्तराखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल एक ही सदस्य का श्रमिक कार्ड बनवाया जा सकेगा।
  • फरीदा की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिक को 1 साल में 90 दिन श्रमिक के रूप में काम करना अनिवार्य है।

Uttarakhand Shramik Panjikaran 2023 महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • लेबर सर्टिफिकेट
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • शुल्क रसीद
  • परिवार रजिस्टर की नकल
  • बैंक खाता विवरण

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण 2023 ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी सीएससी केंद्र जाना होगा।
  • सीएससी केंद्र में जाकर आपको सीएससी संचालक से श्रमिक पंजीकरण करवाने के लिए कहना होगा।
  • इसके पश्चात आपको संचालक को सभी संबंधित दस्तावेज देने होंगे।
  • इसके पश्चात श्रमिक संचालक द्वारा आपके श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन किया जाएगा।
  • आवेदन पत्र में पंजीयन विवरण, व्यक्तिगत विवरण पारिवारिक विवरण आदि जैसी जानकारी दर्ज की जाएंगी।
  • इसके पश्चात सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड किया जाएगा।
  • अब संचालक द्वारा रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट किया जाएगा।

Uttarakhand Shramik Panjikaran ऑफलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको आवेदन पत्र को डाउनलोड करना होगा।
  • आप आवेदन पत्र को यहां दी गई लिंक से डाउनलोड कर सकते हैंं।
उत्तराखंड
  • इसके पश्चात आपको इस फॉर्म का प्रिंट निकलवा ना होगा।
  • प्रिंट निकलवाने के बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, रोजगार, जिला, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आवेदन पत्र से अटैच करना होगा।
  • अब आपको इस आवेदन पत्र को संबंधित विभाग में जमा करना होगा।

श्रम स्टैटिसटिक्स देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड,श्रम विभाग, उत्तराखंड शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
श्रम
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको श्रम संख्याकी के लिंक पर क्लिक करना होगा।
उत्तराखंड
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर श्रम स्टैटिसटिक्स होगी।

डैशबोर्ड (श्रमिक सुविधा केंद्र) देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड,श्रम विभाग, उत्तराखंड शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको डैशबोर्ड (श्रमिक सुविधा केंद्र) के लिंक पर क्लिक करना होगा।
Uttarakhand
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • डैशबोर्ड आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।

श्रमिक का संपूर्ण ब्यौरा देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड,श्रम विभाग, उत्तराखंड शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको खोज के लिंक पर क्लिक करना होगा।
Uttarakhand
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको श्रमिक का संपूर्ण ब्यौरा के टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको अपनी पंजीयन संख्या दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • श्रमिक का संपूर्ण ब्यौरा आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।

श्रमिक के अंशदान की जानकारी देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड,श्रम विभाग, उत्तराखंड शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको खोज के लिंक पर क्लिक करना होगा।
Uttarakhand
  • अब आपको श्रमिक के अंशदान की जानकारी के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको अपनी पंजीयन संख्या दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

अधिष्ठान/अन्य निर्माण कार्य की जानकारी देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड,श्रम विभाग, उत्तराखंड शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको खोज के लिंक पर क्लिक करना होगा।
Uttarakhand
  • इसके बाद आपको अधिष्ठान/अन्य सनिर्माण कार्य की जानकारी के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपनी पंजीयन संख्या या फिर आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी।
  • इसके पश्चात आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

एडमिन लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड,श्रम विभाग, उत्तराखंड शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको एडमिन लॉगइन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
Uttarakhand
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप एडमिन लॉगइन कर पाएंगे।

विभागीय लोगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड,श्रम विभाग, उत्तराखंड शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको विभागीय लॉगइन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
Uttarakhand
  • अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको यूजरनेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगइन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप विभागीय लॉगिन कर पाएंगे।

निर्देशिका देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड,श्रम विभाग, उत्तराखंड शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको संपर्क सूत्र के टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको निर्देशिका के लिंक पर क्लिक करना होगा।
Uttarakhand
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको मंडल तथा जनपद का चयन करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको खोजें के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

अधिष्ठान/अन्य सनिर्माण कार्य का पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड,श्रम विभाग, उत्तराखंड शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको फॉर्म्स के टैब पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अधिष्ठान/अन्य सनिर्माण कार्यों का पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको डाउनलोड का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप फॉर्म डाउनलोड कर पाएंगे।

योजनाओं विवरण देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड,श्रम विभाग, उत्तराखंड शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको योजनाएं के टैब पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको योजना विवरण के लिंक पर क्लिक करना होगा।
Uttarakhand
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने योजना का विवरण खुलकर आ जाएगा।

फीडबैक देने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड,श्रम विभाग, उत्तराखंड शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको फीडबैक के लिंक पर क्लिक करना होगा।
Uttarakhand
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आप को सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप फीडबैक दे पाएंगे।

कांटेक्ट डिटेल देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड,श्रम विभाग, उत्तराखंड शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको संपर्क सूत्र के टैब पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको संपर्क करने का विवरण के लिंक पर क्लिक करना होगा।
Uttarakhand
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने संपर्क विवरण खुलकर आ जाएगा।

Contact Information

हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप नीचे दिए गए संपर्क विवरण के माध्यम से संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैंं। संपर्क विवरण कुछ इस प्रकार है।

For Kumaon Division:

Address: Labor Department, Nainital Road, Haldwani, Uttarakhand

Contact Number: 05946-282805

For Garhwal Division:

Address :: Labor Department, 298- Himgiri Vihar,

Ajabpur Khurd Dehradun, Uttarakhand

Contact Number: 0135- 2673183

Email ID: luckhld0@gmail.com