Doctor on Wheels Scheme शुरू करेगी दिल्ली सरकार, क्या है फायदे जाने

Delhi Doctor on Wheels Scheme – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी राजधानी में मजदूरों एवं उनके परिवारों को सभी प्रकार की सुविधा मुहैया करवाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। जिसके लिए मुख्यमंत्री जी के द्वारा समय-समय पर अनेक प्रकार की कल्याणकारी एवं लाभकारी योजनाएं लॉन्च की जाती रहती है। अब हाल ही में दिल्ली सरकार मजदूरों के लिए एक ओर नई योजना को शुरू करने जा रही हैं। जिसका नाम डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना है। यदि आप दिल्ली में रहने वाले एक मजदूर हैं और इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे-उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि प्राप्त करना चाहते हैं तो आपसे अनुरोध है कि हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें। क्योंकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Doctor on Wheels Scheme के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां बताने जा रहे हैं।

Delhi

Delhi Doctor on Wheels Scheme 2024

दिल्ली सरकार ने 1 अगस्त सन् 2022 सोमवार के दिन अपने राज्य में काम कर रहे निर्माण श्रमिकों के हित में Doctor on Wheels Scheme 2024 को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों को निर्माण स्थलों पर नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिससे इस अनेक प्रकार की महामारी के दौर में मजदूरों के स्वास्थ्य पर ध्यान रखा जा सके और उन्हें समय पर किसी भी प्रकार के वायरस संक्रमण से बचाया जा सके। साथ ही मजदूरों के बच्चों को भी नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी ने दिल्ली बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद इस योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना का लाभ बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत सभी श्रमिकों को प्रदान किया जाएगा। दिल्ली सरकार की इस पहल से अब डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना का लाभ प्राप्त करके निर्माण श्रमिक भी नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे और एक स्वस्थ जीवन जी सकेंगे।

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना

डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Doctor on Wheels Scheme
शुरू की गई दिल्ली सरकार द्वारा
घोषित की गई उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी के द्वारा
घोषित तिथि 1 अगस्त सन् 2022
लाभार्थी दिल्ली के निर्माण श्रमिक
उद्देश्य निर्माण कार्य स्थलों पर ही नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान करना
साल 2023
राज्य दिल्ली
अधिकारिक वेबसाइट जल्द ही लांच की जाएगी

Doctor on Wheels Scheme का उद्देश्य

Doctor on Wheels Scheme का मुख्य उद्देश्य कंस्ट्रक्शन (निर्माण) श्रमिकों और उनके बच्चों को निर्माण कार्य स्थलों पर ही नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान करना है। ताकि निर्माण श्रमिकों को अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए इधर-उधर जाने की आवश्यकता ना हो। दिल्ली डॉक्टर ऑन व्हील्स स्कीम का लाभ राज्य के निर्माण कार्य करने वाले लाखों पंजीकृत मजदूरों को प्राप्त होगा। इस समय दिल्ली में निर्माण श्रमिकों के हित में 17 कल्याणकारी योजनाएं संचालित है। अब इसी श्रंखला में यह एक ओर नई योजना जुड़ने जा रही है जो आने वाले समय में दिल्ली के मजदूरों के स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाएगी। इसके अलावा दिल्ली सरकार अपने निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट को भी उन्नत करेंगी। जिससे लाभार्थी श्रमिक बेहतर एवं आसान तरीके से सुविधाएं का लाभ उठा सके।

दिल्ली लेबर कार्ड

डॉक्टर ऑन व्हील्स स्कीम के लाभ एवं विशेषताएं

  • दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी के द्वारा बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद 1 अक्टूबर 2022 को Doctor on Wheels Yojana शुरू करने की घोषणा की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से दिल्ली में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को निर्माण स्थलों पर ही नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
  • इसके अलावा श्रमिकों के बच्चों को भी निर्माण कार्य स्थलों पर इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस महामारी वाले दौर में यह योजना राज्य के लाखों निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य पर नजर रखेंगी।
  • अब दिल्ली सरकार द्वारा निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट भी उन्नत की जाएगी। जिससे श्रमिक सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजना एवं सुविधाओं का आसानी से लाभ उठा सकें।
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना 2024 को शुरू करने का निर्णय बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इसके माध्यम से आने वाले समय में श्रमिकों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकेगा।

योजना के तहत पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक को बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत श्रमिक होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • पंजीकृत श्रमिक होने का प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

E Shram Card

Doctor on Wheels Scheme के तहत आवेदन कैसे करें?

जो निर्माण श्रमिक इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि दिल्ली सरकार द्वारा अभी केवल Doctor on Wheels Scheme को शुरू करने की घोषणा की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा इस योजना को दिल्ली में लागू किया जाएगा और आवेदन करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट को लांच किया जाएगा तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। इसलिए आपसे निवेदन है कि डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना से जुड़ी ओर अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस आर्टिकल के साथ जुड़े रहे।