Duplicate RC

Duplicate RC Kaise Nikale – वाहन चलाते समय आपके पास RC यानी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। बिना आरसी के गाड़ी चलाना एक दंडनीय अपराध है। कई बार कुछ लोग लापरवाही के कारण या तो RC को खो देते हैं या खराब हो जाता है। और आरसी खो जाने के बाद भी लोग बिना आरसी के गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाते हैं। इसके बदले उन्हें भारी भरकम चालान का सामना करना पड़ता है। अगर आपने भी अपनी गाड़ी का आरसी खो दिया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आरटीओ डुप्लीकेट आरसी जारी कर सकता है।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि आप अपने वाहन के लिए घर बैठे डुप्लीकेट आरसी कैसे निकाल सकते हैंं। हालांकि डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों को ध्यान रखना होगा। जिसकी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल से माध्यम से उपलब्ध कराएंगे।

Duplicate

रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट RC क्यों जरूरी होता है?

गाड़ी चलाते समय वाहन चालक के पास आरसी यानी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का होना यातायात का प्रमुख नियम है। हर वाहन चालक को ड्राइविंग लाइसेंस की तरह इसे भी अपने साथ रखना होता है। आरसी किसी गाड़ी के वाहन मालिक के लिए बहुत जरूरी दस्तावेज होता है। इस सर्टिफिकेट का अर्थ होता है कि आपका वाहन क्षेत्र के आरटीओ यानी रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस में पंजीकृत है। जो यह साबित करता है कि वह वाहन चालक का पंजीकृत प्रमाण पत्र दस्तावेज है। आरसी में वाहन और वाहन मालिक की जानकारी दर्ज रहती है। जैसे गाड़ी का नाम, नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर, इंजन टाइप, फ्यूल टाइप आदि। यह सर्टिफिकेट प्लास्टिक कार्ड पर छपा होता है। RC पहले एक कागज पर छपा होता था जिसकी वजह से इस पर छपी जानकारी मिल जाती थी। लेकिन अब आरसी एक बुकलेट, आरसी बुक या फिर एक स्मार्ट कार्ड जैसा होता है।

आरसी से गाड़ी मालिक का पता करें

Duplicate RC Kaise Nikale के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Duplicate RC Kaise Nikale
RC की फुल फॉर्म Registration Certificate
लाभार्थी वाहन चालक
उद्देश्य आरसी खो जाने पर डुप्लीकेट आरसी की सुविधा
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in/parivahan/

RC खो जाने पर तुरंत करें यह काम

अगर आपका RC खो जाता है तो ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर दर्ज करवानी होगी। FIR दर्ज करवाने के बाद आपको पुलिस स्टेशन से एक कॉपी प्राप्त करनी होगी क्योंकि जब आप अपने नए आरसी के लिए आवेदन करेंगे तो आपको उसे समय FIR की कॉपी की जरूरत पड़ेगी। साथ ही आपको उस रीजनल ट्रांसफर ऑफिस को लिखित में इस बात की सूचना देनी होगी जहां से आरसी जारी की गई थी। आपको डुप्लीकेट आरसी के लिए आवेदन करने हेतु फॉर्म 26 को भरना होगा।

डुप्लीकेट आरसी के लिए आवश्यक दस्तावेज

Duplicate RC के लिए आवेदन करने हेतु आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए। जिसके माध्यम से आप आरसी खो जाने के संबंध में आवेदन कर सकते हैंं।

  • पुलिस सर्टिफिकेट
  • पॉल्यूशन सर्टिफिकेट
  • एड्रेस प्रूफ
  • पैन कार्ड
  • वैलिड इंश्योरेंस सर्टिफिकेट
  • RC खो जाने से जुड़ी शपथ पत्र
  • आवेदन फॉर्म 26

mParivahan App Download

Duplicate RC के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आपकी बाइक या कार की आरसी खो गई है तो आप इसके लिए घर बैठे आवेदन कर सकते हैंं। डुप्लीकेट आरसी प्राप्त करने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैंं। Online Duplicate RC के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जो कि कुछ इस प्रकार है।

  • सबसे पहले आपको Parivahan Sewa की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Duplicate
  • होम पेज पर आपको Online Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Vehicle Related Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको नए पेज पर अपने राज्य का चयन करना होगा।
Duplicate
  • राज्य का चयन करने के बाद आप अपने राज्य की वाहन परिवहन वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
  • अब आपको लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद आपको Duplicate RC के लिए आवेदन करने का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • डुप्लीकेट आरसी के लिए आपके सामने फॉर्म नंबर 26 भरने का ऑप्शन आएगा। जिसमें आपको गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर और गाड़ी की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको सर्विस फीस का ऑप्शन दिखाई देगा जहां पर आपको आरसी के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • उसके बाद आपको एक रसीद प्राप्त होगी जिससे आपको प्रिंट आउट कर अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
  • इस प्रकार आप Duplicate RC के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।

FAQs

RC क्यों जरूरी होता है? बिना आरसी के आप गाड़ी नहीं चला सकते हैं। अगर आप बिना RC के वाहन चलाते हुए पकड़े जाते हैं तो उसके बदले आपको जुर्माना देना होगा। डुप्लीकेट आरसी के लिए कैसे आवेदन करें? डुप्लीकेट आरसी के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैंं। Duplicate RC के लिए कौन से नंबर का आवेदन फॉर्म भरना होता है? Duplicate RC के लिए फॉर्म नंबर 26 भरना होता है।