हिमाचल मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना – Van Vistar Yojana उद्देश्य, लाभ, पात्रता

Mukhyamantri Van Vistar Yojana – हिमाचल प्रदेश में हरियाली को बढ़ावा देने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु 25 जुलाई 2023 को राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा एक नई योजना शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना है। हिमाचल में भूस्खलन को रोकने के लिए मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना का ऐलान किया गया है। इस योजना के माध्यम से भूमि के संरक्षण और भूस्खलन से पहाड़ के ढलान की मिट्टी और पत्थरों को खिसकने से रोकने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा कैबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी गई है। Mukhyamantri Van Vistar Yojana के आरंभ होने से राज्य में वृक्षारोपण किया जाएगा। जिससे ना केवल राज्य को ही लाभ होगा बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Mukhyamantri

Himachal Mukhyamantri Van Vistar Yojana 2024

हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 25 जुलाई 2023 को राज्य सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। ताकि पर्यावरण की सुरक्षा की जा सके। इसलिए इस योजना को जल्द ही पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। HP Mukhyamantri Van Vistar Yojana के माध्यम से राज्य के सभी जिलों में स्थित बंजर चोटियों एवं पहाड़ियों को शामिल करते हुए राज्य में हरित आवरण को बढ़ावा दिया जाएगा। जिसके लिए वृक्षारोपण करके इन्हें पूरी तरह से हरित किया जाएगा। इसी के साथ तीखी ढलान में भूक्षरण इत्यादि पर भी रोक लगाई जा सकेगी। मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना का कार्यान्वयन करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया है कि मुख्य प्रधान अरणयपाल, वन सह वन बल की प्रमुख की अध्यक्षता में एक कार्यबल का भी गठन किया जाएगा। जो इस योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण किए जाने वाले क्षेत्र का रखरखाव का कार्य करेंगे।

हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना

#GreenCover #GreenArea #greenhimachal #GreenStateHimachal pic.twitter.com/pERDAacMhs — Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) July 26, 2023

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Mukhyamantri Van Vistar Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा
योजना की घोषणा 25 जुलाई 2023
लाभार्थी राज्य के नागरिक
उद्देश्य बंजर चोटियों एवं पहाड़ों पर हरित आवरण को बढ़ावा देना
राज्य हिमाचल प्रदेश
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया अभी उपलब्ध नहीं
अधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

Himachal Pradesh Mukhyamantri Van Vistar Yojana का उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के ऐसे सभी जिलों में जहां पर बंजर चोटिया एवं पहाड़ियां स्थित है वहां पर वृक्षारोपण कर उन्हें पूरी तरीके से हरित आवरण के लिए बढ़ावा दिया जाए। इस योजना के माध्यम से राज्य में ना केवल वृक्षारोपण किया जाएगा बल्कि इनके रखरखाव के लिए भी कार्य किए जाएंगे। जिसके लिए सरकार द्वारा चयनित क्षेत्रों में पौधारोपण तथा रखरखाव का कार्य आउटसोर्स के आधार पर किया जाएगा। जिसमें स्थानीय लोगों को भी रोजगार प्रदान किया जाएगा। जिससे ना केवल प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से राज्य की जनता को फायदा मिलेगा बल्कि पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।

Himachal Pradesh Land Records Check

वृक्षारोपण के बाद 7 साल के लिए होगा रख रखाव

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा कैबिनेट बैठक के दौरान इस योजना के संचालन हेतु यह भी सुनिश्चित किया गया है कि इस योजना के माध्यम से राज्य में ना केवल पौधारोपण किया जाएगा बल्कि उनके साथ साथ उनका रखरखाव भी किया जाएगा। जिसके लिए सरकार द्वारा चयनित क्षेत्रों में बंजर चोटियों एवं पहाड़ियों को शामिल किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए आगामी 7 वर्ष के लिए प्लान सुनिश्चित किया है। यानी इस योजना के अंतर्गत जहां भी वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा वहां के स्थानीय निवासियों को भी योजना के अंतर्गत शामिल किया जाएगा। ताकि उन्हें रोजगार दिया जा सके।

मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा Mukhyamantri Van Vistar Yojana को 25 जुलाई 2023 को मंजूरी प्रदान की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में सभी जिलों में स्थित बंजर चोटियों एवं पहाड़ी क्षेत्रों को हरित आवरण में बदलने का कार्य किया जाएगा।
  • यह योजना हिमाचल प्रदेश को हरियाली प्रदान करेगी।
  • Mukhyamantri Van Vistar Yojana के तहत चयनित क्षेत्रों में पौधारोपण तथा रखरखाव का कार्य आउट सोर्स के आधार पर किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से स्थानीय निवासियों को भी रखरखाव कार्य में शामिल किया जाएगा। जिससे राज्य के स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से केवल वृक्षारोपण ही नहीं किया जाएगा। बल्कि पौधारोपण कर उनका रखरखाव भी किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षित होगा। यह योजना भूमि के संरक्षण भूस्खलन से पहाड़ के ढलान की मिट्टी को पत्थरों को खिसकने से रोकने में सहायता करेगी।
  • Mukhyamantri Van Vistar Yojana के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा योजना के संचालन के लिए वन सह वन बल की प्रमुख की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के माध्यम से राज्य में रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।

HP Mukhyamantri Van Vistar Yojana के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • वृक्षों का रखरखाव करने के लिए स्थानीय लोगों को आउटसोर्स पर रखा जाएगा।

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है फिलहाल अभी इस योजना को लागू नहीं किया गया है। लेकिन इस योजना का लाभ प्रदान करने हेतु स्थानीय लोगों को वृक्षों का रखरखाव करने के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखा जाएगा। यानी कि कॉन्टैक्ट बेस पर लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु किसी भी प्रकार की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया। जैसी सरकार द्वारा इस योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी प्रदान की जाएगी तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकें।

FAQs

Mukhyamantri Van Vistar Yojana 2024 क्या है? मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के माध्यम से राज्य के सभी जिलों में स्थित बंजर चोटियों एवं पहाड़ी क्षेत्रों को हरित आवरण में बदलने कार्य किया जाएगा। जिससे राज्य के स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना को कब शुरू किया गया? Mukhyamantri Van Vistar Yojana को 25 जुलाई 2023 को शुरू करने के लिए मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है? Mukhymantri Van Vistaar Yojanaको हिमाचल प्रदेश राज्य में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किया गया है। Mukhyamantri Van Vistar Yojana के अंतर्गत वृक्षारोपण के रखरखाव के लिए लोगों को किस प्रकार चयनित किया जाएगा? मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण के रखरखाव के लिए स्थानीय लोगों का चयन सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से किया जाएगा।