My Bharat Portal Registration 2024 – मेरा युवा भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें

MY Bharat Portal – देश के युवाओं को भारत के विभिन्न राष्ट्र निर्माण कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मेरा युवा भारत पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से मेरा भारत संगठन युवाओं को एक ऐसा अवसर देगा जिसमें वह अपनी कौशल क्षमताओं को निखारने और उसका उपयोग करने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को दोहरा फायदा होगा। मेरा युवा भारत पोर्टल के माध्यम से देश के युवा न केवल राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनेंगे। बल्कि उनके स्वयं के विकास में भी मदद होगी।

अगर आप भी Mera Yuva Bharat Portal के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं। तो आपको मेरा युवा भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mera Yuva Bharat Portal 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

MY

MY Bharat Portal 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने मासिक मन की बात कार्यक्रम के 106वें कड़ी में युवाओं के लिए मेरा युवा भारत संगठन का ऐलान किया गया है। भारत के विभिन्न राष्ट्र निर्माण कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए मेरा भारत संगठन युवाओं को मौका देगा। मेरा भारत संगठन युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने और विकसित भारत के लिए युवा शक्ति को एग्जिट करने का प्रयास किया जाएगा। प्रधानमंत्री द्वारा युवाओं से My Yuva Bharat Portal से जुड़ने का आहवान किया गया है। यह पोर्टल राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में देश के युवाओं को सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर प्रदान करेगा। युवाओं की भूमिका पर बोलते हुए पीएम ने कहा है कि देश को आगे ले जाने में युवाओं की क्षमता और ताकत से मदद मिलेगी। साथ ही यह हमारी बौद्धिक योग्यता को भी दुनिया भर में दिखाएगा।

युवा संगम पोर्टल

मेरा युवा भारत पोर्टल 2024 के बारे में जानकारी

पोर्टल का नाम MY Bharat Portal
शुरू किया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
लाभार्थी देश के युवा
उद्देश्य राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में देश के युवाओं को सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर प्रदान करना
श्रेणी केंद्र सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://www.mybharat.gov.in/

Mera Yuva Bharat Portal का उद्देश्य

मेरा युवा भारत पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने और विकसित भारत के लिए युवा शक्ति को एकजुट करने का प्रयास है ताकि अधिक से अधिक युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर मिल सके। इस पोर्टल के माध्यम से न केवल युवाओं को अपनी कोशिश क्षमता को निकालने का अवसर मिलेगा बल्कि राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने का भी मौका मिलेगा। यह पोर्टल युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने में मदद करेगा।

युवा प्रधानमंत्री योजना

मेरा युवा भारत पोर्टल 2024 लाभ

  • मेरा भारत युवा पोर्टल पर देश का कोई भी युवा जिसकी आयु 15 से 29 वर्ष के बीच है लाभ प्राप्त कर सकता है।
  • MY Bharat Portal युवाओं के सकारात्मक व्यक्तित्व को विकसित करने का एक उत्कृष्ट अवसर है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से युवा अपना व्यावसायिक कौशल विकास कर सकते हैंं।
  • इसके अलावा युवा नेतृत्व और सामुदायिक भागीदारी की संभावनाओं के बारे में MY Bharat Portal के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • यह पोर्टल युवाओं को राष्ट्रीय महत्व की गतिविधियों में भाग लेने में मदद करेगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से देश के विकास में युवा महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
  • MY Bharat Portal भारत के निर्माण में युवा शक्ति को एकीकृत करने का एक अनूठा प्रयास है।
  • यह पोर्टल युवाओं की भागीदारी और उनके सशक्तिकरण में सहायता करेगा।

MY Bharat Portal के लिए के लिए पात्रता

  • मेरा युवा भारत पोर्टल पर भारत के युवा नागरिक आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।
  • मेरा भारत युवा पोर्टल पर 15 से 29 वर्ष के युवा नागरिक पोर्टल पर आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।
  • सभी आय जाति वर्ग के युवा इस पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैंं।
आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • इमेल आईडी

Rail Kaushal Vikas Yojana

MY Bharat Portal पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

अगर आप राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में अपनी सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं तो आपको मेरा युवा भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जिसे अपनाकर आप आसानी से My Bharat Portal पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको My Bharat Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
MY
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको नीचे की ओर Register Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने युवा रजिस्ट्रेशन हेतु नया पेज खुल जाएगा।
MY
  • इस पेज पर आप अपने मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने हेतु किसी एक ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी मेरा भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

मेरा युवा भारत पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
मेरा
  • होम पेज पर आपको Login का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
मेरा
  • अब आपको इस पेज पर अपना अकाउंट बनाने के लिए मोबाइल नंबर, यूजरनेम, ईमेल आईडी या फिर अन्य में से किसी एक को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार My Bharat Portal पर लॉगिन कर सकते हैंं।

MY Bharat Portal FAQs

मेरा युवा भारत पोर्टल क्या है? मेरा युवा भारत पोर्टल देश के युवाओं के लिए शुरू किया गया है जिसके माध्यम से राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में देश के युवाओं को सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर मिलेगा। MY Bharat Portal पर कितनी आयु के युवा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंं? MY Bharat Portal पर 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंं। मेरा युवा भारत पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? मेरा युवा भारत पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mybharat.gov.in/ है।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *